WBJEE Admit Card 2022: इस दिन जारी होगा जेईई परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड


पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड (WBJEE Admit Card 2022) की तारीख जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड (WBJEE Admit Card 2022) 25 अप्रैल, 2022 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वे ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर नोटिस देख सकते हैं। नोटिस के अनुसार, अब WBJEE 2022 परीक्षा 23 अप्रैल, 2022 के बजाय 30 अप्रैल, 2022 को आयोजित की जाएगी। नोटिस में आगे कहा गया है कि उसी के लिए एडमिट कार्ड 25 अप्रैल, 2022 को जारी होने की उम्मीद है।

WBJEE 2022 Admit Card इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड

स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि सबमिट कर लॉग इन करें।
स्टेप 4: आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक कर डाउनलोड कर लें।

क्या है पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा?
WBJEE एक एंट्रेंस परीक्षा है जिसमें फिजिक्स, मैथ और केमिस्ट्री शामिल हैं। हर साल हजारों छात्र पश्चिम बंगाल के कॉलेजों में विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन के लिए इस परीक्षा में शामिल होते हैं। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- पेपर I (गणित) सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पेपर II (फिजिक्स और केमिस्ट्री) दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

कब आएगा JEE Main का एडमिट कार्ड?
बात अगर एनटीए द्वारा आयोजित किए जाने वाले जेईई मेन एग्जाम की करें तो इसका एडमिट कार्ड अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। जेईई मेन परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार सिर्फ इस वेबसाइट से रिजल्ट देख सकेंगे। जेईई मेन की परीक्षा 21, 24, 25, 29 अप्रैल और 1, 4 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। छात्रों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी अप्रैल के पहले सप्ताह में दे दी जाएगी। जेईई मेन 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 मार्च से जारी है। इच्छुक और योग्य छात्र 31 मार्च 2022 रात 11:30 बजे तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Source link

Enable Notifications OK No thanks