जब हुआ सवाल: प्रशांत किशोर बिहार आ गए हैं, राजनीति करने की बात कर रहे हैं?, तो क्या बोले सीएम नीतीश कुमार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 03 May 2022 12:32 PM IST

सार

माना जा रहा है कि पीके खुद की पार्टी बनाएंगे, जिसका नाम ‘जन सुराज’ होगा। उनके इशारे से तो यही लग रहा है। बिहार से इसकी शुरुआत के लिए पीके पटना पहुंच चुके हैं। वे यहीं से बड़ा एलान भी कर सकते हैं।

ख़बर सुनें

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के कायाकल्प का मिशन बीच में छूटने के बाद प्रशांत किशोर ने जन सुराज अभियान का शंखनाद कर दिया है। इसकी शुरुआत वह बिहार से करने वाले हैं। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारे में हलचल भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं और अपनी जन सुराज पार्टी की शुरुआत वह बिहार से करेंगे। हालांकि, पीके ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह अपनी कोई पार्टी बनाने जा रहे हैं।

उनकी घोषणा के बाद सबसे ज्यादा चिंता बिहार के राजनीतिक दलों में है। भले ही कोई खुल कर इस मसले पर न बोल रहा हो, लेकिन हर किसी की नजर पीके के अगले कदम पर ही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी यही हाल है। 

पीके के सवाल पर क्या दिया जवाब?
ईद के मौके पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित नमाज में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि प्रशांत किशोर बिहार आ गए हैं, राजनीति करने की बात कर रहे हैं? तो इस पर नीतीश कुमार ने कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। एक तरह से वह इस सवाल से बचते नजर आए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ये सब छोड़ दीजिए। इस दौरान उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं दीं। 

पटना पहुंच चुके हैं पीके
कांग्रेस से बात बिगड़ने के बाद से प्रशांत किशोर लगातार सुर्खियों में हैं। सोमवार सुबह-सुबह उन्होंने ट्वीट कर लोकतंत्र में सार्थक भागीदारी निभाने व जन हितैषी नीतियों को आकार देने के अपने नए प्रयासों का साफ संकेत दे दिया। माना जा रहा है कि पीके खुद की पार्टी बनाएंगे, जिसका नाम ‘जन सुराज’ होगा। उनके इशारे से तो यही लग रहा है। बिहार से इसकी शुरुआत के लिए पीके पटना पहुंच चुके हैं। वे यहीं से बड़ा एलान भी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि पटना के पॉश इलाके में उनका ऑफिस तैयार हो गया है। 

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks