भोजपुरी सिनेमा के 7 बड़े सुपरस्टार पहली बार दिखेंगे एक साथ, जल्द शुरू होगी फिल्म शूटिंग


भोजपुरी में पहली बार इंडस्ट्री के 7 सबसे बड़े सुपरस्टार एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। यह भोजपुरी सिनेलवर्स के लिए बेहद ख़ास होने वाला है। एसआरके म्यूजिक फिल्म्स के रौशन सिंह ने इसकी घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम ‘सतरंगी’ है। यह भोजपुरी के सबसे बड़ी बजट की फिल्म होगी, जिसके निर्माता रौशन सिंह, सह निर्मात्री शर्मिला आर सिंह हैं। इस फिल्म का निर्देशन टीवी हो या यूट्यूब या थियेटर के सबसे बड़े निर्देशक रजनीश मिश्रा होंगे। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन निशांत उज्ज्वल की रेणु विजय फिल्म्स करने वाली है।

इस बारे में निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि ‘सतरंगी’ एक बिग बजट की फिल्म होगी। पहली बार Bhojpuri Films के दर्शक अपने पसंदीदा स्टार को एक साथ पर्दे पर देख पाएंगे। इस फिल्म के सभी टेकनिशियन साउथ इंडस्ट्री के होंगे और इसका निर्माण हम उच्च तकनीक से कर रहे हैं। ऐसी फिल्म आज तक भोजपुरी में नहीं बनी। 7 सुपर स्टार्स को एक साथ लेकर आना आसान नहीं है, लेकिन यह हम करने वाले हैं, जो भोजपुरी सिनेमा के लिए बेहद अच्छे संकेत होने वाले हैं।

Exclusive: Khesari Lal Yadav ने सुनाई पवन सिंह विवाद की कहानी, कहा- ये सब शुरू हुआ नेपाल की उस लड़की सेPawan Singh-Khesari Lal Yadav के विवाद पर भड़के Ravi Kishan, बोले- भोजपुरी इंडस्ट्री को बर्बाद कर देंगे दोनों
वहीं, रजनीश मिश्रा ने कहा कि सभी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्म का निर्माण हो रहा है, तो हम पीछे कैसे रह सकते हैं। भोजपुरी सिनेमा अब किसी से कम नहीं है। ‘सतरंगी’ इस बात को और पुख्ता करेगी। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे। साथ ही फिल्म के बारे में और कास्टिंग को भी रिवील जल्द ही किया जाएगा। हम एक बड़ी फिल्म के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं, बस सभी का साथ चाहिए।

image Source

Enable Notifications OK No thanks