न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 29 Jun 2022 08:41 AM IST
खास बातें
Maharashtra Politics Live News in Hindi: महाराष्ट्र का सियासी घमासान निर्णायक मोड़ की तरफ बढ़ रहा है। एक तरफ भाजपा ने यहां सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है तो दूसरी तरफ शिंदे गुट के विधायक भी गुवाहाटी के होटल से निकल चुके हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने मंगलवार शाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात भी की थी। वहीं कहा जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट मामले में शिवसेना सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है।
लाइव अपडेट
08:25 AM, 29-Jun-2022
आज मुंबई पहुंच सकते हैं शिंदे
08:08 AM, 29-Jun-2022
Maharashtra Politics LIVE: कामाख्या मंदिर पहुंचे एकनाथ शिंदे, बागी विधायकों के साथ आज गुवाहाटी से मुंबई के लिए हो सकते हैं रवाना
#WATCH असम : शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायक गुवाहाटी के होटल से रवाना हुए। pic.twitter.com/rY9EJQLx5t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2022