Maharashtra Politics LIVE: कामाख्या मंदिर पहुंचे एकनाथ शिंदे, बागी विधायकों के साथ आज गुवाहाटी से मुंबई के लिए हो सकते हैं रवाना


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 29 Jun 2022 08:41 AM IST

खास बातें

Maharashtra Politics Live News in Hindi: महाराष्ट्र का सियासी घमासान निर्णायक मोड़ की तरफ बढ़ रहा है। एक तरफ भाजपा ने यहां सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है तो दूसरी तरफ शिंदे गुट के विधायक भी गुवाहाटी के होटल से निकल चुके हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग कर चुके हैं। उन्होंने मंगलवार शाम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात भी की थी। वहीं कहा जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट मामले में शिवसेना सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है। 

लाइव अपडेट

08:25 AM, 29-Jun-2022

आज मुंबई पहुंच सकते हैं शिंदे

एकनाथ शिंदे बागी विधायकों के साथ असम के कामाख्या मंदिर पहुंचे हैं। अटकले हैं कि वह अन्य विधायकों के साथ आज दोपहर गुवाहाटी से मुंबई के लिए रवाना हो सकते हैं। 

08:08 AM, 29-Jun-2022

Maharashtra Politics LIVE: कामाख्या मंदिर पहुंचे एकनाथ शिंदे, बागी विधायकों के साथ आज गुवाहाटी से मुंबई के लिए हो सकते हैं रवाना

महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल को चिट्टी लिखी है तो दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे व शिवसेना के बागी विधायक भी गुवाहाटी के होटल से निकल चुके हैं। 





Source link

Enable Notifications OK No thanks