Jhalak Dikhhla Jaa 10: काजोल ने ठुकराया ‘झलक दिखला जा 10’ का ऑफर! अब माधुरी दीक्षित करेंगी जज


इस वक्त डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ की चर्चा है। करीब पांच साल बाद यह डांस रिएलिटी शो अपने 10वें सीजन के साथ लौट रहा है। मेकर्स ने इस नए शो के लिए सिलेब्रिटीज को अप्रोच करना भी शुरू कर दिया है। हाल ही ऐसी खबरें आ रही थीं ऐक्ट्रेस काजोल ‘झलक दिखला जा 10’ को जज करेंगी। लेकिन अब काजोल की जगह माधुरी दीक्षित को फाइनल किया गया है।

काजोल ने ठुकराया ‘झलक दिखला जा 10’ का ऑफर

हमारे सहयोगी ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, काजोल ने Jhalak Dikhhla Jaa 10 को जज करने का ऑफर ठुकरा दिया है। Kajol की जगह अब Madhuri Dixit जज होंगी। माधुरी ने 2014 तक ‘झलक दिखला जा’ जज किया था। उसके बाद शो में शाहिद कपूर और जैकलीन फर्नाडिस की बतौर जज एंट्री हुई थी। पर इस बार इनमें से कोई भी ‘झलक दिखला जा 10’ को जज नहीं करेगा।


पढ़ें: Jhalak Dikhhla Jaa 10 के Contestants को जज करेंगे Shahrukh Khan और Kajol, नजर आएंगे ये 6 सिलेब्रिटीज?

माधुरी दीक्षित करेंगी जज, 7 साल बाद शो में वापसी


माधुरी दीक्षित ने कुछ दिन पहले ही ‘झलक दिखला जा 10’ साइन किया है। इस बारे में सोर्स ने हमारे सहयोगी ईटाइटम्स को बताया, ‘माधुरी के लिए यह (झलक दिखला जा) घर वापसी जैसा होगा। जितने भी सीजन माधुरी ने इसे जज किया था, उन्होंने बहुत ही बढ़िया काम किया। इस बार भी जब माधुरी वापस आएंगी तो खूब धमाल देखने को मिलेगा। काजोल को भी इस शो में जज के रूप में देखकर खूब एक्साइटमेंट होती, लेकिन कुछ चीजें हमेशा आपके हिसाब से नहीं हो पातीं। अब हम बस ‘झलक दिखला जा’ के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। बस दो ही महीने रह गए हैं।’


पढ़ें: Jhalak Dikhla Jaa 10 की तैयारी कर रही हैं Nikki Tamboli? बेली डांस देख दीवाने हुए फैन्स

सितंबर से शुरू, इन सेलेब्स को किया गया अप्रोच
‘झलक दिखला जा 10’ सितंबर 2022 से ऑन-एयर होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक जिन सेलेब्स को इस डांस रिएलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए अप्रोच किया जा चुका है, उनमें तेजस्वी प्रकाश, एरिका फर्नांडिस, मोहसिन खान, दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, अदा खान, श्रद्धा आर्या, सुरभि ज्योति और निक्की तंबोली का नाम शामिल है। हालांकि अभी तक ऑफिशल लिस्ट जारी नहीं की गई है।



image Source

Enable Notifications OK No thanks