06:35 AM, 27-Feb-2022
मतदान थोड़ी दी देर में
थोड़ी ही देर में मतदान शुरू होने वाला है। मतदान शुरू होने से पहले अधिकांश केंद्रों पर मोक वोटिंग कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इसके साथ ही कोविड प्रोटोकॉल पालन करने के लिए भी चुनावकर्मी मुस्तैदी दिखा रहे हैं।
06:20 AM, 27-Feb-2022
व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 60 सामान्य प्रेक्षक, 11 पुलिस प्रेक्षक, 20 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। 1941 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 250 जोनल मजिस्ट्रेट, 206 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 2627 माइक्रो पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इनके अतिरिक्त निर्वाचन आयोग की ओर से राज्य स्तर पर एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक और 2 वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक तैनात रहेंगे।
05:24 AM, 27-Feb-2022
UP Election Phase 5 Live: 61 सीटों के लिए वोटिंग आज, 2.25 करोड़ मतदाता तय करेंगे 693 प्रत्याशियों की किस्मत
पांचवें चरण में 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 1.20 करोड़ पुरुष और 1.05 करोड़ महिलाएं और 1727 तृतीय लिंग मतदाता हैं। 560 आदर्श मतदान केंद्र और 171 महिला कर्मी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
आज मतदाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। पांचवें चरण में 693 प्रत्याशी मैदान में है, इनमें 90 महिला प्रत्याशी हैं।