UP Election Live: नामांकन से पहले योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा, पश्चिमी यूपी में प्रधानमंत्री मोदी की जन चौपाल आज


10:05 AM, 04-Feb-2022

गोरखपुर में मुख्यमंत्री के नामांकन के बहाने भाजपा करेगी शक्ति प्रदर्शन

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नामांकन के बहाने शुक्रवार को भाजपा शक्ति प्रदर्शन करेगी। नामांकन से पहले महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। साथ ही गोरखपुर की जनता से जीत का आशीर्वाद मांगेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

09:53 AM, 04-Feb-2022

ब्रज में प्रत्याशियों की भरमार, लेकिन करहल से सिर्फ तीन दावेदार

ब्रज में विधायक बनने के लिए चारों जिलों में प्रत्याशियों की भरमार है, लेकिन मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर केवल तीन ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पूरे प्रदेश की नजरें करहल विधानसभा सीट पर टिकी हैं। यहां से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। प्रत्याशियों की संख्या कम होने से यहां मुकाबला सीधा और दिलचस्प हो गया है।  पढ़ें पूरी खबर…

09:22 AM, 04-Feb-2022

नामांकन से पहले योगी ने किया हवन पूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना नामांकन करेंगे। इससे पहले उन्होंने गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में हवन पूजन किया।


 

09:16 AM, 04-Feb-2022

जन चौपाल में पांच जिलों को मतदाताओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जन चौपाल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, हापुड़ और नोएडा के मतदाताओं को संबोधित करेंगे।

 

09:01 AM, 04-Feb-2022

UP Election Live: नामांकन से पहले योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा, पश्चिमी यूपी में प्रधानमंत्री मोदी की जन चौपाल आज

योगी गोरखपुर शहर सीट से आज करेंगे नामांकन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर शहर सीट से नामांकन करेंगे। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह और यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भी रहेंगे। मुख्यमंत्री के नामांकन से पहले शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नामांकन से पहले मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा कि मैं आज गोरखपुर से विधानसभा चुनाव-2022 में सहभागिता हेतु नामांकन करूंगा। 

image Source

Enable Notifications OK No thanks