सिंगर मीका सिंह ने सीएम भगवंत मान को लेकर आगे लिखा, ‘वह एक सफल कलाकार रहे। फिर उन्होंने राजनीति में अपना करियर शुरू किया। मुझे पहले लग रहा था कि वह CM बनने के बाद वह बदल गए होंगे लेकिन वो अभी भी वही आदमी हैं। पंजाब की मिट्टी से जुड़े हुए इंसान। आपका बहुत बहुत शुक्रिया अपना कीमती समय देने के लिए।’
ऐसी रही सीएम भगवंत मान की जर्नी
बता दें सीएम भगवंत मान कमीडियन और ऐक्टर रह चुके हैं।साल 2008 में उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफटर चैलेंज में हिस्सा लिया। वह नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म मैं मां पंजाब दे में भी हिस्सा रहे हैं। साल 2011 में भगवंत मान ने राजनीति में कदम रखा। फिर साल 2014 में उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। हाल में हुए जनवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में आप ने बहुमत के साथ जीत हासिल की और भगवंत मान को राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया।
मीका सिंह को तलाश दुल्हनिया की
बात करें मीका सिंह के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही रियालिटी शो स्वयंवर (swayamwar) में नजर आने वाले हैं। अभी तक इस रियालिटी शो के रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कंटेस्टेंट्स को लेकर तरह तरह के गॉसिप्स जरूर सामने आ रहे हैं।