नीट 2022 (NEET 2022) 17 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। नीट की परीक्षा देश के 543 शहरों में और 14 देश के बाहर शहरों में आयोजित होगी। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए उम्मीदवारों को 200 मिनट दिए जाएंगे। इसके साथ ही परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
नीट 2022 (NEET 2022) के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। उन जरूरी डॉक्युमेंट्स की लिस्ट नीचे दी जा रही है।
NEET UG 2022 रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
1- 10 kb और 200 kb साइज के बीच पासपोर्ट आकार के फोटो को स्कैन की गई कॉपी।
2- उम्मीदवार के हस्ताक्षर का स्कैन जो आकार में 4 kb और 30 kb के बीच होनी चाहिए।
3- पोस्टकार्ड साइज फोटो।
4- बाएं और दाएं हाथ की उंगलियों और अंगूठे के निशान।
5- कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
6- नागरिकता सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
7- पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
8- कक्षा 10 पास सर्टिफिकेट
एनटीए (NTA) ने कहा कि उम्मीदवार की तस्वीर या तो रंगीन या काले और सफेद रंग में होनी चाहिए, जिसमें सफेद बैकग्राउंड में कान सहित 80 प्रतिशत चेहरा (बिना मास्क) दिखाई दे।
NEET 2022 नीट के लिए पोस्ट कार्ड साइज फोटो
NEET 2022 के लिए neet.nta.nic.in पर आवेदन करते समय, पासपोर्ट साइज फोटो के अलावा, उम्मीदवारों को पोस्टकार्ड साइज फोटोग्राफ (Postcard Size Photograph) की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। नीट यूजी 2022 के लिए स्कैन किए गए पोस्टकार्ड साइज फोटो 4″x 6″ और 10 kb और 200 kb के बीच होनी चाहिए। एनटीए एनईईटी की ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है कि नीट के लिए पोस्टकार्ड साइज फोटो भी क्लियर दिखनी चाहिए।
Attorney General Of India: जानें अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया का कार्य, शक्तियां, दायित्व और सैलरी