स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:29 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो रोहित ने 125 मैच खेले हैं। 117 पारियों में उन्होंने 32.17 की औसत से 3313 रन बनाए हैं। इस दौरान चार शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.55 का रहा है।
रोहित शर्मा
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
आईपीएल के 23वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हुआ। मैच में टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का सामना किया। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 198 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। टीम ने 4.1 ओवर में 32 रन पर दो विकेट गंवा दिए। रोहित 17 गेंद पर 28 और ईशान किशन छह गेंद पर तीन रन बनाकर आउट हुए।
रोहित ने अपनी इस छोटी पारी में एक खास उपलब्धि हासिल की। वे टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए। भारतीयों की बात करें तो रोहित ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बना चुके हैं। रोहित को इस खास उपलब्धि को हासिल करने के लिए 25 रन बनाने थे। उनके अब 375 मैचों में 10003 रन हो गए हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी | देश | रन |
क्रिस गेल | वेस्टइंडीज | 14562 |
शोएब मलिक | पाकिस्तान | 11698 |
कीरोन पोलार्ड | वेस्टइंडीज | 11474 |
एरॉन फिंच | ऑस्ट्रेलिया | 10499 |
विराट कोहली | भारत | 10379 |
डेविड वॉर्नर | ऑस्ट्रेलिया | 10373 |
रोहित शर्मा | भारत | 10003 |
अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करें तो रोहित ने 125 मैच खेले हैं। 117 पारियों में उन्होंने 32.17 की औसत से 3313 रन बनाए हैं। इस दौरान चार शतक और 26 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.55 का रहा है। रोहित का उच्चतम स्कोर 118 रन है। उन्होंने 293 चौके और 155 छक्के लगाए हैं।