Amar Ujala Top News: महाराष्ट्र में गहराया सियासी संकट, शिवसेना में तीसरी बार बगावत, वुहान लैब से ही लीक हुआ कोरोना, पढ़ें अहम समाचार


महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी संकट आ खड़ा हुआ है। महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग के ठीक बाद 30 से ज्यादा विधायकों के साथ शिवसेना नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने बागी तेवर दिखा दिए हैं।  वहीं डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडॉस गेब्रेयेसिस ने बताया कि चीन के वुहान लैब से ही कोरोना वायरस लीक हुआ था। साथ ही भाजपा ने ओडिशा की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू (64) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

महाराष्ट्र में गहराया सियासी संकट, शिवसेना में तीसरी बार हुई बगावत

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग के ठीक बाद 30 से ज्यादा विधायकों के साथ शिवसेना नेता और कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने बागी तेवर दिखाते हुए सूरत में डेरा डाल दिया। इससे सियासी उथल-पुथल मच गई और प्रदेश की महाविकास आघाड़ी सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर…
चीन की वुहान लैब से ही लीक हुआ कोरोना वायरस

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडॉस गेब्रेयेसिस ने एक यूरोपीय नेता से निजी बातचीत में स्वीकार किया है कि चीन के वुहान लैब से ही कोरोना वायरस लीक हुआ था। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने आशंका जताई, वुहान लैब में कोई दुर्घटना के चलते भी यह वायरस फैला हो सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर…
राष्ट्रपति पद के करीब पहली आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू

भाजपा ने ओडिशा की आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू (64) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (84) से होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर…
46 शहरी निकायों के चुनाव नतीजे आज, सुबह 8 बजे से मतगणना

हरियाणा की 18 नगर परिषद व 28 नगर पालिकाओं के चुनाव नतीजे बुधवार को आएंगे। मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे शुरू होगी और दोपहर तक जीत-हार की स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी। नगर परिषद और नगरपालिकाओं के अध्यक्ष, वार्ड सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे 3504 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद है।
यहां पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Enable Notifications OK No thanks