इस फिल्म की जानकारी देते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा था, ‘यह सचमुच एक स्पेशल फिल्म है क्योंकि यह बहुत बड़े त्याग की कहानी है। फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस पूर्व इंडियन कैप्टन झूलन गोस्वामी की कहानी है और यह महिला क्रिकेट की दुनिया से जुड़ी आंखें खोल देने वाली कहानी है। उस वक्त जब झूलन ने क्रिकेटर बनने और ग्लोबल मंच पर अपने देश का नाम रौशन करने का फैसला किया, वह दौर महिलाओं के लिए खेल के बारे में सोचना भी बहुत मुश्किल बात थी।’
अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के लिए अनुष्का शर्मा तगड़ी तैयारी में जुट गई हैं। वह जमकर मेहनत कर रही हैं और क्रिकेट से जुड़े सारे दांव-पेंच सीख रही हैं। अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म की टीजर भी शेयर किया था जो लोगों को काफी पसंद आया है।
यह फिल्म अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा की प्रॉडक्शन कंपनी Clean Slate Filmz की बैनर तले बनाई जा रही है। फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय कर रहे हैं, जो 2022 के मिड के बाद रिलीज़ होगी।