25 अरब रुपये की संपत्ति
Networthtomb.com की रिपोर्ट के मुताबिक, Rekha के पास 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 अरब रुपये हैं। वो बांद्रा के बैंडस्टैंड में रहती हैं और उनके इस घर की कीमत करोड़ों में है।
एक फिल्म के लिए इतना चार्ज करती हैं रेखा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा एक मूवी के लिए 13 से 14 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा उनकी कमाई ब्रांड प्रमोशन से भी होती है। इसके लिए वो 5.6 करोड़ रुपये वसूलती हैं।
महंगी गाड़ियों का शौक
लाइमलाइट से दूर रहने वाली रेखा को महंगी गाड़ियों का खूब शौक है। बताया जाता है कि उनके पास Tata Nexa, BMW 3 Series, Land Rover Discovery और Mitsubishi Outlander है।
पद्मश्री से नवाजी जा चुकी हैं रेखा
67 साल की रेखा को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही वो नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं। वो राज्यसभा की सदस्य भी हैं। इसलिए उन्हें सरकारी भत्ता भी मिलता है।
चमचमाती साड़ियों में नजर आती हैं रेखा
वैसे तो रेखा अपने घर से बहुत कम ही बाहर निकलती हैं, लेकिन जब भी बाहर आती हैं, वो महंगी और चमचमाती साड़ी में ही दिखाई देती हैं। उनकी उन साड़ियों की कीमत भी अच्छी-खासी होती है। इसके अलावा उनके पास सोने की ढेर सारी ज्वैलरी भी है।
64 की उम्र में रेखा का स्टाइल बरकरार, कफतान में दिखीं सेक्सी
2018 में स्क्रीन पर आई थीं नजर
रेखा 4 साल पहले साल 2018 में स्क्रीन पर नजर आई थीं। उन्होंने ‘यमला पगला दीवाना: फिर से’ मूवी के एक गाने में स्पेशल अपीयरेंस दी थी। इसके बाद से वो लाइमलाइट से दूर हैं। साल 2020 में जब कोरोना वायरस ने इंडिया में पैर पसारना शुरू किया था, तब रेखा के सिक्योरिटी गार्ड्स कोविड पॉजिटिव हो गए थे। BMC के लाख कहने पर भी रेखा न तो घर से बाहर आई थीं और न ही उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया था। इस पर काफी बवाल भी मचा था।