पुराना फोन देकर मिल रहा नया! 2 हजार देकर घर पहुंच जाएगा 20 हजार वाला Redmi Note 10 Pro Max


नई दिल्ली। स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो ये आपके लिए बिल्कुल सही समय है। क्योंकि Redmi Smartphones पर आपको बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट सेल में ये डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट पर शुरू हुई सेल में एक नया ऑफर आया है। इस ऑफर में आपको बस अपना पुराना फोन देना होगा और आपको 17 हजार रुपए का डिस्काउंट भी मिल जाएगा।

Redmi Note 10 Pro Max Smartphone की MRP 22,999 रुपए है। आप इसे 13% डिस्काउंट के बाद 19,999 रुपए में खरीद सकते हैं। दूसरी तरफ, आपको इस पर कई बैंक ऑफर्स भी मिलते हैं। Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर आपको 5% तक का कैशबैक मिल सकता है। साथ ही इस फोन पर कई ऐसे ऑफर्स भी चल रहे हैं जो 17 हजार रुपए तक की भी छूट ऑफर करते हैं।

Exchange Offer में घर ले जाएं AC-

Exchange Offer में ये फोन खरीदने पर आपको 17 हजार रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन ये छूट उन्हीं स्मार्टफोन्स पर मिलेगा जिनकी कंडीशन अच्छी है। कंपनी की तरफ से इस फोन पर 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है। साथ ही फोन के साथ मिलने वाली Accessories की 6 महीने की वारंटी मिल रही है। आज ऑर्डर करने के बाद फोन को 12 अगस्त तक डिलीवर भी कर दिया जाएगा।

Redmi Note 10 Pro Max 6GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है। साथ ही इस फोन में 6.67 inch की Full HD+ Display दी जाती है। फोन में 108MP का रियर कैमरा दिया जाता है। फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अगर बैटरी की बात करें तो इसमें आपको 5020 mAh की बैटरी दी जाती है। यानी फोन की बैटरी का भी कंपनी की तरफ से पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 732G Processor मिलता है।

Source link

Enable Notifications OK No thanks