Corona Alert: देश में 89 फीसदी वयस्क जनसंख्या को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी, महाराष्ट्र में नए केस चार हजार के पार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 16 Jun 2022 07:12 PM IST

ख़बर सुनें

देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र में हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 4255 मामले सामने आए हैं। राज्य में फिलहाल 20,634 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को बताया कि देश की 89 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही 12-14 आयु वर्ग के 75 प्रतिशत से अधिक बच्चों को पहली खुराक लग चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की गुरुवार सुबह 7 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब तक वैक्सीन की 195.67 करोड़ से अधिक खुराक लगाई जा चुकी है। यह लक्ष्य 2,51,69,966 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks