अपराध : न्यूयॉर्क के बफेलो में सुपरमार्केट में गोलीबारी, 10 लोगों की मौत, पुलिस की हिरासत में बंदूकधारी

पीटीआई, बफेलो।
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 15 May 2022 02:19 AM IST

ख़बर सुनें

न्यूयॉर्क में शनिवार की दोपहर में बफेलो के एक सुपरमार्केट में गोलीबारी की घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस के मुताबिक बंदूकधारी को हिरासत में ले लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, टॉप्स फ्रेंडली मार्केट में हुई गोलीबारी की यह घटना दोपहर के समय हुई। वारदात में 10 लोगों की मौत होने की पुष्टि पुलिस की ओर से कर दी गई है। हालांकि हताहत हुए लोगों की कुल संख्या और उनकी स्थिति के बारे में तत्काल अधिक विवरण उपलब्ध नहीं हो सका है। गवर्नर कैथी होचुल ने एक ट्वीट में बताया कि वह उनके गृहनगर बफेलो में एक किराने की दुकान पर हुई इस घटना को लेकर अधिकारियों के संपर्क में हैं।

Source link

Enable Notifications OK No thanks