प्रियंका चोपड़ा के चेहरे पर जख्म देख बेचैन हो गए फैंस, पूछने लगे- आप ठीक हैं ना?


ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, फिर चाहे वो पर्सनल लाइफ हो या फिर प्रोफेशनल। उनका एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर छा जाता है, लेकिन ऐक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी ऐसी फोटो शेयर की, जिसे देखकर फैंस बेचैन हो गए। उनके चेहरे पर जख्म और खून के धब्बे साफ दिखाई दे रहे हैं, जिसे देख लोग टेंशन में आ गए, लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐक्ट्रेस पूरी तरह से ठीक हैं। आइये आपको बताते हैं कि उनका चेहरे के साथ ऐसा हश्र क्यों हुआ है!

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलिवुड सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) की शूटिंग में बिजी हैं। वो पहले भी सेट से फोटो शेयर कर चुकी हैं, लेकिन इस तस्वीर ने लोगों को टेंशन में ला दिया। ऐक्ट्रेस के होंठ के आसपास ब्लड दिख रहा है। आंखें लाल और आंसुओं से भरी हैं। उन्हें देखकर एक पल तो ऐसा लगेगा कि उनका ऐक्सीडेंट हो गया है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।

प्रियंका का पोस्ट वायरल


इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, ‘क्या आपका भी काम पर कठिन दिन था?’ इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर अब तक 1 लाख 92 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। ऐक्ट्रेस को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो किसी ऐक्शन सीन की शूटिंग कर रही हैं।

बेटी के वेलकम के बाद काम पर लौटीं


प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल मदर्स डे पर अपनी बेटी मालती मैरी प्रियंका जोनस का घर पर स्वागत किया। वो 100 दिनों तक हॉस्पिटल में रहने के बाद घर लौट आई है। प्रियंका ने बेटी और पति निक जोनस संग बेहद खूबसूरत फोटो शेयर कर इसकी जानकारी फैंस को दी थी। मालती का जन्म सरोगेसी से हुआ है।

Nick Jonas के घर में अब हैं एक नहीं 4 बेटियां, Malti मैरी पर बोले- मैं और Priyanka Chopra खुशनसीब हैं
इन फिल्मों में आएंगी नजर
प्रियंका अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। वो हॉलिवुड सीरीज ‘सिटाडेल’ के अलावा एक बॉलिवुड मूवी में भी नजर आएंगी। फरहान अख्तर ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ के बाद ‘जी ले जरा’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें तीन लड़कियों की ऐसी रोड ट्रिप दिखाई जाएगी, जो इंस्पायर भी करेगी और इमोशनल भी। इसमें प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास दो हॉलिवुड फिल्में भी हैं। इनमें It’s All Coming Back To Me और Ending Things पाइपलाइन में हैं।



image Source

Enable Notifications OK No thanks