इन 5 संकेतों से पता लगाएं कि पार्टनर को ऑर्गेज्म हुआ है या नहीं


आप कैसे पता लगा सकते हैं कि आपके पार्टनर को चरम सुख प्राप्त हुआ है या नहीं? अक्सर लोगों को यह पता नहीं चलता है कि महिला को ऑर्गेज्म प्राप्त हो गया है या नहीं? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आज का यह लेख जरूर पढ़ें।

सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म यानी चरम सुख तक पहुंचना सबसे अहम माना जाता है। लेकिन आप कैसे पता लगा सकते हैं कि आपके पार्टनर को चरम सुख प्राप्त हुआ है या नहीं? अक्सर लोगों को यह पता नहीं चलता है कि महिला को ऑर्गेज्म प्राप्त हो गया है या नहीं? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो आज का यह लेख जरूर पढ़ें। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे पता चल सकता है कि आपके पार्टनर को ऑर्गेज्म हो गया है या नहीं –

इसे भी पढ़ें: इन 5 सेक्स पोजीशन से होगा डबल फायदा, रहेंगे फिट और मिलेगा भरपूर प्लेज़र

अचानक थक जाती है महिला 

जब एक महिला को ऑर्गेज्म प्राप्त होता है तो उसके शरीर में कुछ बदलाव आते हैं। उस समय वे खुद को सिकुड़ने की कोशिश करती है और अचानक से थक सी जाती है।

आँखें बंद कर लेती है 

जब महिला अपने चरम पर होगी तो वह आप पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएगी। उस समय उसकी आंखों की पुतलियां फैल जाएंगी और हो सकता है कि वह अपनी आँखें बंद कर ले। आपको उसकी तरफ देखते ही पता चल जाएगा कि उसे चरम सुख प्राप्त हो चुका है।

योनि में होता है संकुचन 

जब एक महिला को संभोग सुख प्राप्त होता है तो उसकी योनि में संकुचन पैदा होता है, जिसे आप महसूस कर पाएंगे। जिस तरह लिंग उत्तेजित होने पर सख्त हो जाता है उसी तरह इस समय योनि भी सख्त हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: लिव-इन में रहकर बना रहे हैं शारीरिक संबंध? एक बार जरूर पढ़ लें इसके फायदे और नुकसान

शरीर हो जाता है सेंसटिव 

ऑर्गेज्म के बाद महिला का शरीर और अधिक सेंसिटिव हो जाता है। अगर आप ऑर्गेज्म के बाद भी इंटरकोर्स जारी रखेंगे तो महिला ज्यादा प्रतिक्रिया देगी। क्योंकि ऑर्गेज्म के बाद उनका प्लेजर बढ़ जाता है।

मूड हो जाता है हैप्पी

ऑर्गेज्म के बाद महिला का मूड हैप्पी हो जाता है। इससे उनका मूड अच्छा रहता है और वह खुद भी आपके करीब आ सकती है। इससे आपकी सेक्स लाइफ और बेहतर हो जाएगी।

– प्रिया मिश्रा 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

image Source

Enable Notifications OK No thanks