Friday Release: बॉक्स ऑफिस पर इन 21 फिल्मों के बीच टक्कर शुरू, हिंदी के साथ तमिल-तेलुगू में रिलीज हुईं मूवीज


सिनेमा की दुनिया के लिए शुक्रवार का दिन काफी खास होता है। इस दिन कई कलाकारों की किस्मत तय होती है क्योंकि शुक्रवार के दिन ही सिनेमाघरों में नई फिल्में रिलीज होती हैं, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज यानी शुक्रवार को भी सिनेमाघरों में अलग अलग भाषाओं में लगभग 33 फिल्मों के बीच टक्कर शुरू हो गई है। आज एक साथ 33 फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगू से लेकर पंजाबी तक शामिल हैं। आइए आपको सबके बारे में बताते हैं।  

हिंदी में इन सितारों के बीच टक्कर

हिंदी सिनेमा की फिल्मों पर फैंस की निगाहें बनी रहती हैं और इस शुक्रवार सिनेमाघरों में एक साथ चार फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें तापसी पन्नू की फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ भी शामिल है। आइए आपको सभी फिल्मों के नाम बताते हैं। 

 

फिल्म    कलाकार
शाबाश मिट्ठू तापसी पन्नू, विजय राज और मुमताज सरकार
हिट- द फर्स्ट केस राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, दलीप ताहिल और मिलिंद गुणाजी
लड़की -द ड्रैगन गर्ल (पैन इंडिया) पूजा भालेकर, मल्होत्रा शिवम, प्रतीक परमार
जुदा होके भी ऐन्द्रिता रे, अक्षय ओबेरॉय

 

कन्नड़ में रिलीज हुईं ये फिल्में

‘केजीएफ’ की रिलीज के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री भी दर्शकों के बीच चर्चा में रहने लगी हैं और फैंस इस इंडस्ट्री की फिल्मों पर भी बात करते हैं। आज यानी शुक्रवार को कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनके बीच अब बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। 

 

फिल्म  कलाकार
पद्मावती विक्रम आर्या
पेट्रोमैक्स सतीश निनसम
बेंकी अनीश तेजेश्वर, संपदा हुलिवाना
ओह माय लव देव गिल, साधु कोकिला, संगीता अनिल

 

तमिल फिल्में

साउथ सिनेमा की तमिल इंडस्ट्री में भी इस हफ्ते एक साथ कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें ‘एक द वॉरियर’ एक दिन पहले यानि 14 जुलाई को ही रिलीज हो गई है। यह एक एक्शन फिल्म है। इसके अलावा, एक साईं पल्लवी की फिल्म भी रिलीज हुई है। 

 

फिल्म  कलाकार
एक द वॉरियर राम पोथीनेनी और कृति शेट्टी
इरविन निजहल आर० पर्थिएपन और वरलक्ष्मी सरथकुमार
गार्गी साई पल्लवी

 

मराठी में धमाल मचाएगी ‘तमाशा लाइव’

मराठी इंडस्ट्री में इस हफ्ते एक फिल्म रिलीज हुई है, जिसका नाम ‘तमाशा लाइव’ है। संजय जाधव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनाली कुलकर्णी और सचित पाटिल लीड रोल में हैं। यह फिल्म समाचार और पत्रकरिता से जुड़ी हुई है।



Source link

Enable Notifications OK No thanks