मनोहारी बजट: घोषणाओं और राहतों से 2024 को साधने की तैयारी में हरियाणा सरकार, कर्मचारी वर्ग निराश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:29 PM IST

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट है। यह बजट आने वाले 25 सालों में  विकास की दिशा निश्चित करेगा।

ख़बर सुनें

हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर अपना तीसरा आम बजट पेश किया। घोषणाओं से लबालब बजट से मनोहर लाल ने 2024 को साधने का प्रयास किया है। हालांकि बजट से कर्मचारी वर्ग को निराशा हुई है। मनोहर सरकार ने 1.77 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। यह पिछले बजट से 15.6 फीसदी अधिक है। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को गति देने वाला बजट है। यह बजट आने वाले 25 सालों में  विकास की दिशा निश्चित करेगा। देश की अर्थव्यवस्था में हरियाणा का योगदान 3.4 प्रतिशत है। इसे 4 फीसदी करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य कोप्राप्त करने में बड़ा योगदान करेंगे।

सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान

महिला सशक्तिकरण के लिए बजट में अनेक घोषणाएं की गई हैं। राज्य स्तरीय सुषमा स्वराज पुरस्कार शुरू करने का एलान किया गया है। सुषमा स्वराज पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। पुरस्कार के साथ पांच लाख रुपये नगद पुरस्कार राशि रखी गई है। 

बजट में की गई घोषणाएं

  • कामकाजी महिलाओं के लिए बनेंगे आवास: कामकाजी महिलाओं के लिए फरीदाबाद, गुरुग्राम व पंचकूला में आवास बनाए जाएंगे। तीन महिला आश्रम का निर्माण होगा। भिवानी के कुडल, व छापर, सोनीपत के गन्नौर में नए महिला कॉलेज खुलेंगे।
  • हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना का एलान: हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना की घोषणा की गई है। तीन लाख रुपये तक के आसान कर्ज उद्यमी बनने के लिए महिलाओं को मिलेंगे।
  • कृषि क्षेत्र का बजट बढ़ा: कृषि क्षेत्र के लिए इस बार 5988.76 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जोकि पिछले वित्त वर्ष की अपेक्षा 27.7 प्रतिशत बढ़ाया गया है।
  • दर्शन लाल जैन के नाम पर शुरू होगा पुरस्कार : प्रख्यात पर्यावरणविद दर्शन लाल जैन के नाम पर नया पुरस्कार शुरू होगा
  • दस हाईटेक नर्सरी की जाएंगी विकसित: 10 हाईटेक नर्सरी विकसित की जाएंगी। 2022-23 में वृक्ष गणना और जियो टैगिंग होगी। पंचकूला के कालका से यमुनागर के कलेसर तक 150 किलोमीटर लंबी नेचर ट्रेल स्थापित की जाएगी। पर्यावरण व वन क्षेत्र के लिए 530 करोड़ आवंटित किए गए हैं। सभी कॉलेजों में कम से कम दस स्मार्ट क्लास रूम होंगे। 
  • लड़कियों को परिवहन सुविधा के लिए साथी योजना : लड़कियों को परिवहन सुविधा के लिए साथी योजना शुरू होगी। अप्रैल 2022 तक अधिसूचना जारी की जाएगी। नए शैक्षणिक सत्र से स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू होगा। 25 लाख स्कूली बच्चों की दो बार स्वास्थ्य जांच होगी। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। बच्चों से जुटाए डाटा को ई उपचार पोर्टल से जोड़ा जाएगा। मानेसर में 500 बेड का नया ईएसआई अस्पताल बनाया जाएगा। 
  • बढ़ेगी संस्कृति मॉडल स्कूलों की संख्या: संस्कृति मॉडल स्कूलों को 138 से बढ़ा कर 500 किया जाएगा। इन स्कूलों में 5वीं से ही कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। कौशल को बढ़ावा देने के लिए अटल टिंकरिंग लैब की तर्ज पर 50 स्टेम लैब की स्थापना की जाएगी। आठवीं से बारहवीं कक्षा तक विषयवार ओलंपियाड शुरू किया जाएगा। मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए अंबाला में आजीवन देखभाल गृह की स्थापना की जाएगी। वर्ष 2023 24 तक इसके शुरू करने  की उम्मीद है। एचआईवी पीड़ित 21000 व्यक्तियों को 2250 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। भौतिकी व विज्ञान में उच्च स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को नासा व इसरो की एक्सपोजर विजिट कराई जाएगी
  • मेधावी छात्र योजना का दायरा बढ़ा: डॉक्टर अंबेडकर मेधावी छात्र योजना में अब सभी वर्गों के सालाना 400000 रुपये तक की आय वाले विद्यार्थी शामिल होंगे। इस योजना के तहत 8000 से लेकर 12000 रुपये प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
  • शिक्षा क्षेत्र के लिए 20250 करोड़ आवंटित: बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 20250 करोड़ आवंटित किए गए हैं। बाल कुपोषण से निपटने के लिए बाल संवर्धन प्रणाली लागू की जाएगी। इसे पीपीपी से जोड़कर अतिरिक्त पोषण सहायता कुपोषित बच्चों को दी जाएगी।
  • पीपीपी डाटाबेस से लागू होगी पीडीएस योजना: हरियाणा में पीडीएस योजना अब पीपीपी डेटाबेस के माध्यम से लागू होगी। पीपीटी के माध्यम से ऐसे चार लाख परिवारों की पहचान की गई है जो योजना के पात्र हैं, लेकिन उनके पास बीपीएल या ओपीएल राशन कार्ड नहीं है पीएम मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को दूसरे बच्चे के लिए भी 5000 रुपये मिलेंगे।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks