काश! आज ऋष‍ि कपूर जिंदा होते… रणबीर को सहरा बांधे देख मां नीतू कपूर के दिल में उठा सागर सा तूफान


भट्ट फैमिली की लाडली आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध गए। कपूर फैमिली (Kapoor Family) में चारों तरफ खुशियों का माहौल था लेकिन ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के न होने का गम भी साथ-साथ तैर रहा था। ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor Death) की हमेशा से ही इकलौते बेटे की शादी (Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding) को लेकर तमाम ख्वाहिशें थीं। वह बेटे की शादी के लिए कई सपने (Rishi Kapoor Wish) संजोए बैठे थे लेकिन अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर के साथ उनकी ये ख्वाहिशे भी दफन हो गईं। लेकिन पत्नी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने हमेशा से ही पति के सपने को पूरा करने की ठान रखी थी। गुरुवार को जब बेटे की शादी हुई तो नीतू कपूर ने सबसे पहले कपूर साहब को ही याद किया कि आज उनका सपना पूरा हो गया है। अब सोशल मीडिया पर नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर को याद करते हुए बेटे सहेरे में रणबीर कपूर की तस्वीर शेयर की।

इमोशनल नीतू कपूर ने क्या कहा
नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर के साथ तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, ये कपूर साहब आपको डेडिकेट है। आज आपकी ये इच्छा पूरी हो गई है। नीतू कपूर के इस पोस्ट पर संजय कपूर, सिकंदर खेर, मनीष पॉल से लेकर कई हस्तियों ने रिएक्ट किया। वहीं फैंस भी ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हो गए।


ऋषि कपूर का निधन
बता दें 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर को ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) हो गया। इस बीमारी से लंबे वक्त तक वह बीमार रहे। नीतू कपूर और रणबीर कपूर विदेश में भी ऋषि कपूर का इलाज करवाने गए थे। लेकिन काफी वक्त इससे जूझने के बाद उनका 30 अप्रैल 2022 को निधन हो गया।



image Source

Enable Notifications OK No thanks