वीडियो: ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में जन्नत जुबैर मगरमच्छ को गोद में लेकर ऐसे भागीं, अंत में हुईं बेहाल


आपको ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ याद होगा। जो जुलाई 2021 में टेलीकास्ट हुआ था। अर्जुन बिजलानी जिस सीजन के विनर बने थे। उसमें रोहित शेट्टी ने एक स्टंट करवाया था मगरमच्छ वाला। दिव्यांका त्रिपाठी ने जिस तरह इसे परफॉर्म किया था, उन्होंने सबको हैरान कर दिया था और बाकी कंटेस्टेंट्स के दांत खट्टे कर दिए थे। अब ऐसा ही सीजन 12 की खिलाड़ी जन्नत जुबैर ने किया है। ‘छोटा पैकेट बड़ा धमाका’ का एक नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें वह दिव्यांका त्रिपाठी की याद दिलाती दिखाई दे रही हैं।

कलर्स चैनल के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए Khatron Ke Khiladi 12 के प्रोमो में जन्नत जुबैर के साथ चेतना पांडे चारों तरफ जाल से घिरे एक एरिया में हैं। उसके अंदर उनके साथ-साथ कई सारे मगरमच्छ हैं। जिनके पास येलो कलर का फ्लैग है। कंटेस्टेंट्स को उन मगरमच्छ में से वो फ्लैग निकालना है और उनको उठाकर वहां से दूसरी जगह पर रखना है। जो जितने कम समय में ज्यादा फ्लैग ले लेगा। वह इस स्टंट को जीत जाएगा। जन्नत और चेतना ने स्टंट शुरू किया। एक मगरमच्छ को वह बड़ी बहादुरी के साथ उठाती हैं और फ्लैग निकालकर दूसरी जगह छोड़कर आती हैं। ऐसा वह दो-तीन बार कर लेती हैं।

Khatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी ने खुद ही मोल ले ली आफत, सेट पर मुश्किल में फंसी जान!
Khatron Ke Khiladi 12: ऐक्ट्रेस सृति झा ने जोखिम में डाली अपनी जान, आग पर चलते देख फैन्स बोले- फ्लावर नहीं फायर है
स्टंट में जन्नत जुबैर की खराब हुई तबीयत
लेकिन प्रोमो के अंत में जन्नत (Jannat Zubair) एकदम ब्लैंक हो जाती हैं। वह शायद थक जाती हैं जिस वजह से बाकी कंटेस्टेंट्स के मोटिवेट करने के बावजूद वह स्टंट नहीं करती हैं और अंत में उनकी तबीयत खराब हो जाती है। इसके बाद मेडिकल टीम उनको सुपरवाइज करती है। अब इस स्टंट का रिजल्ट क्या रहा, वह तो आज 2 जुलाई की रात 9 बजे मालूम हो जाएगा।


Khatron Ke Khiladi 12 BTS Video: ‘खतरों के खिलाड़ी’ में कैसे होता है स्टंट और उसकी तैयारी? रोहित शेट्टी ने पूरी गणित समझा दी
Khatron Ke Khiladi 12: जन्नत जुबैर से रुबीना दिलैक तक ने किया धमाकेदार स्टंट, वीडियो कर रहा फैन्स को हैरान
पहले भी हुईं स्टंट के दौरान जन्नत जुबैर बेहोश
बता दें कि सोशल मीडिया सेनसेशन जन्नत स्टंट एक स्टंट के दौरान तो बेहोश तक हो गई थीं। दरअसल, एक पानी वाला स्टंट हुआ था। इसमें उन्हें स्वीमिंग पूल के अंदर जाकर येलो रंग के बैलून को लेकर आना था। लेकिन जैसे ही वह पानी के अंदर गईं। वह पहली बार तो बाहर आ गईं। और दूसरी बार में उनकी हालत खराब हो गई। जिसके बाद वह साइड में आते ही बेहोश हो गई थीं।


‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में स्टंट करते हुए निकली Mr Faisu की चीख, बेहोश हो गईं Jannat Zubair
Jannat Zubair Nickname: ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में जन्नत जुबैर को रोहित शेट्टी ने दिया नया नाम, जानकर आएगी आपको हंसी
रोहित शेट्टी ने दिया जन्नत जुबैर को निकनेम
एक इंटरव्यू में जन्नत जुबैर ने बताया था कि वह सभी स्टंट करती हैं और दूसरों को कड़ी टक्कर भी देती हैं। जिस वजह से शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने उनको ‘छोटा पैकेट बड़ा धमाका’ निकनेम दिया था। सोशल मीडिया की पॉप्युलर इन्फ्लूएंसर को अब शो में डेयरिंग स्टंट करते हुए देखने का इंतजार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। देखना होगा कि कौन-सा खिलाड़ी कमाल करता है और कौन निराश करता है।



image Source

Enable Notifications OK No thanks