IND vs SA Live: अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश से पिछला मैच हार चुका है भारत, जानें कैसी है आज की पिच


05:24 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA Live: अरुण जेटली स्टेडियम में टी-20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड

  • सर्वाधिक रन: जेसन रॉय (125 रन)
  • भारत के लिए सर्वाधिक रन: शिखर धवन (121 रन)
  • उच्चतम स्कोर: एस धवन, रोहित शर्मा (80 रन)
  • सर्वाधिक छक्के: एंजलो मैथ्यूज, जोस बटलर (5)
  • भारत के लिए सर्वाधिक छक्के: रोहित शर्मा (4)
  • सर्वाधिक विकेट: क्रिस जॉर्डन (6)
  • भारत के लिए सर्वाधिक विकेट: युजवेंद्र चहल (3)
  • उच्चतम साझेदारी: रोहित शर्मा-शिखर धवन (158 रन की साझेदारी)
  • हाईएस्ट टोटल: 202/3 (भारत vs न्यूजीलैंड)
  • लोएस्ट टोटल: 120 ऑल आउट (श्रीलंका vs दक्षिण अफ्रीका)
  • भारत के लिए लोएस्ट टोटल: 148/6 (vs बांग्लादेश)

05:24 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA Live: अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

अरुण जेटली स्टेडियम में करीब ढाई साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच नवंबर 2019 में खेला गया था। उस मैच में भारत और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने अरुण जेटली स्टेडियम में दो टी-20 खेले हैं। इसमें से एक में टीम को हार मिली और एक में जीत मिली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2017 में खेले गए टी-20 मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।

05:14 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA T20 Live: पंत की कप्तानी की होगी परीक्षा

ऋषभ पंत पहली बार टीम की कप्तानी संभालेंगे। विराट कोहली के बाद उन्हें टीम का कप्तान बनाए जाने की वकालत की गई थी, लेकिन राहुल को तरजीह दी गई। अब राहुल के चोटिल होने से कमान उनके पास आ गई है। पंत को आईपीएल में कप्तानी का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो सत्रों में कप्तानी की है। ऐसे में अब यह सीरीज उनकी कप्तानी और प्रदर्शन की भी परीक्षा लेगी।

05:07 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA T20 Live: रिकॉर्ड बनाने पर टीम इंडिया की नजर

टीम इंडिया की निगाह यह मैच जीतकर लगातार 13वां टी20 मुकाबला अपने नाम करने पर होगी जो कि विश्व कीर्तिमान होगा। भारत ने टी-20 क्रिकेट में अब तक लगातार 12 जीत हासिल की हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने पिछले साल टी-20 विश्व कप में अफगानिस्तान, आयरलैंड और नामीबिया को हराया था। फिर न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की।

05:06 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA T20 Live: भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच के आंकड़े

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम अब तक कुल 15 बार टी-20 में आमने-सामने आ चुकी है। इसमें नौ मैच भारत ने और छह मैच दक्षिण अफ्रीका ने जीते हैं। भारतीय जमीन पर दोनों टीम चार मैचों में भिड़ चुकी हैं। इसमें टीम इंडिया ने सिर्फ एक मैच जीता है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने तीन मैचों में जीत हासिल की।

05:05 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA Live: ढाई महीने बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम करीब ढाई महीने बाद अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। टीम इंडिया ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच 16 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके बाद भारत और दुनिया भर के खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हो गए थे। 

03:59 PM, 09-Jun-2022

IND vs SA Live: अरुण जेटली स्टेडियम में बांग्लादेश से पिछला मैच हार चुका है भारत, जानें कैसी है आज की पिच

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। थोड़ी देर में टॉस होगा, वहीं पहली गेंद शाम सात बजे फेंकी जाएगी। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks