आईपीएल के समापन के बाद अब इंटरनेशनल क्रिकेट की बारी है। 29 मई को आईपीएल के 15वें सीजन का फाइनल मैच खेला गया था। टीम इंडिया के खिलाड़ी नौ जून को फिर से क्रिकेट के मैदान पर उतरेंगे। उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। अफ्रीकी टीम नौ से 19 जून के बीच पांच टी20 मैच खेलेगी। भारत के कई स्टार खिलाड़ी सीरीज में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल को सीरीज के लिए टीम इंडिया की कमान सौंपी गई है।
भारतीय टीम जब सीरीज के पहले मैच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उतरेगी तब उसकी नजर विश्व रिकॉर्ड पर होगी। टीम इंडिया टी20 में जीत के रथ पर सवार है। उसने पिछले 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है। लगातार मैचों में जीत के मामले में टीम इंडिया संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। इस मामले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान और रोमानिया की बराबरी की थी।
टी20 वर्ल्ड कप से जीत के रथ पर सवाल टीम इंडिया
भारतीय टीम की नजर 13वीं जीत के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर होगी। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया लगातार 13 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले 12 मैचों में अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड, नामीबिया, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका को हराया है।
पिछले 12 मैचों में भारतीय टीम का रिकॉर्ड
साल |
खिलाफ |
मैदान |
जीत का अंतर |
2021 |
अफगानिस्तान |
अबूधाबी |
66 रन |
2021 |
स्कॉटलैंड |
दुबई |
8 विकेट |
2021 |
नामीबिया |
दुबई |
9 विकेट |
2021 |
न्यूजीलैंड |
जयपुर |
5 विकेट |
2021 |
न्यूजीलैंड |
कोलकाता |
73 रन |
2022 |
वेस्टइंडीज |
कोलकाता |
6 विकेट |
2022 |
वेस्टइंडीज |
कोलकाता |
8 रन |
2022 |
वेस्टइंडीज |
कोलकाता |
17 रन |
2022 |
श्रीलंका |
लखनऊ |
62 रन |
2022 |
श्रीलंका |
धर्मशाला |
7 विकेट |
2022 |
श्रीलंका |
धर्मशाला |
6 विकेट |
अनुभवी खिलाड़ियों को सीरीज में दिया गया आराम
आईपीएल प्लेऑफ मुकाबलों से पहले टीम इंडिया का चयन सीरीज के लिए हुआ था। नियमित कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है। उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह जैसे युवाओं का टीम में चयन हुआ है। गुजरात टाइटंस को जीत दिलाने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या की भी वापसी हुई।
सीरीज के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
विस्तार

Source link