IND vs SL 2nd T20 Live: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लगातार 11वीं जीत पर नजर, श्रीलंका पर सीरीज हार का खतरा


06:39 PM, 26-Feb-2022

श्रीलंका में दो बदलाव

श्रीलंका की टीम में दो बदलाव हुए हैं। बुनुरा फर्नांडो और दनुष्का गुनतिलका की वापसी हुई है तो वहीं वैंडरसे और लियानगे को बाहर किया गया है।

टीम:

पथुम निसंका, कमिल मिशारा, चरिथ असलंका, दनुष्का गुनतिलका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), दसून शनका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुश्मांता चमीरा, बुनुरा फर्नांडो, प्रवीण जयाविक्रमा, लहिरु कुमारा

06:37 PM, 26-Feb-2022

बिना बदलाव के उतरी टीम इंडिया

भारत: 

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, वेंकटेश अय्यर, रवींद्र जाडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युज़वेंद्र चहल

06:31 PM, 26-Feb-2022

टॉस रिपोर्ट

भारत ने जीता टॉस, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 में पहले गेंदबाजी का फैसला  

06:26 PM, 26-Feb-2022

पिच रिपोर्ट

सुनील गावस्कर ने पिच का मुआयना करने के बाद बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से यहां बारिश हुई है। पिच पर इस बार घास ज्यादा है, ज्यादा फायदा नहीं होगा, लेकिन नई गेंद से तेज गेंदबाजों को फायदा पहुंचेगा। पिच पर थोड़ी दरार भी है, तो स्पिनर को भी फायदा होगा। 

06:21 PM, 26-Feb-2022

स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया 

रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत और बर्फीली पहाड़ियों के बीच धर्मशाला में स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहुंच चुकी है।

 

06:16 PM, 26-Feb-2022

दोनों टीमों को झटका

भारत के ऋतुराज गायकवाड़ कलाइयों की चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह मयंक अग्रवाल को बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया है। वहीं श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महीश थीक्षना और शिरन फर्नांडो भी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

06:13 PM, 26-Feb-2022

पहले टी-20 में भारत की एकतरफा जीत 

भारतीय टीम ने अपने विजयी अभियान को जारी रखते हुए श्रीलंका को पहले टी-20 मैच में एकतरफा शिकस्त दी थी। टीम इंडिया ने लखनऊ में खेले गए मुकाबले में 199 रन बनाने के बाद श्रीलंका को 137 रनों पर रोक दिया था।

05:59 PM, 26-Feb-2022

IND vs SL 2nd T20 Live: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लगातार 11वीं जीत पर नजर, श्रीलंका पर सीरीज हार का खतरा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच आज धर्मशाला में खेला जा रहा है। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के पास 1-0 की बढ़त है और आज वह इसे और मजबूत करना चाहेगी। टीम इंडिया जहां सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी तो वहीं मेहमान टीम पहली जीत की तलाश में जोर लगाएगी।





Source link

Enable Notifications OK No thanks