IND vs SL: रोहित ने गुप्टिल-विराट को पीछे छोड़ा, टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने 


स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 24 Feb 2022 07:57 PM IST

सार

कोहली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। इस क्रम में चौथे स्थान पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और पांचवें पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और भारत के ही विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टी-20 में यह रिकॉर्ड बनाया।

गुप्टिल ने सबसे ज्यादा 3299 रन बनाए हैं तो कोहली के नाम 97 मैचों में 3296 रन हैं। रोहित को दोनों से आगे निकलने के लिए कुल 37 रन की जरूरत थी। वह खबर लिखे जाने तक श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 में फिलहाल 41 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

कोहली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। इस क्रम में चौथे स्थान पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और पांचवें पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच हैं। स्टर्लिंग ने 100 मैचों में 2758 और फिंच ने 88 मैचों में 2686 रन बनाए हैं।

रोहित ने कोहली और गुप्टिल को पीछे छोड़ा

खिलाड़ी देश  मैच  रन
रोहित शर्मा भारत 123* 3300
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 112  3299
विराट कोहली भारत    97 3296
पॉल स्टर्लिंग आयरलैंड 100  2758
एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया  88  2686

कोहली के एक और रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित

कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में रोहित एक रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वे अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित के बराबर पहुंचे थे। कोहली और रोहित के 30-30 बार ऐसा किया है। हिटमैन ने 26 अर्धशतक और चार शतक लगाए हैं। वहीं, कोहली ने 30 अर्धशतक लगाए हैं। ऐसे में रोहित के पास इस मामले में भी कोहली से आगे निकलने का मौका होगा।

अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाज देश 50+ स्कोर
विराट कोहली भारत 30
रोहित शर्मा  भारत 30
बाबर आजम पाकिस्तान 26
मार्टिन गुप्टिल न्यूजीलैंड 22
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 22



Source link

Enable Notifications OK No thanks