06:14 AM, 12-Mar-2022
Women’s World Cup, IND vs NZ Live: मिताली के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड
भारतीय कप्तानी मिताली राज अब महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली खिलाड़ी बन चुकी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 23 मैचों में कप्तानी की थी। मिताली आज महिला विश्व कप में 24वीं बार बतौर कप्तान मैदान में उतरी हैं। इससे पहले उनकी कप्तानी में 23 मैचों में भारत ने 14 जीते हैं और आठ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है।
Mithali Raj breaks the record for most matches captained in the ICC Women’s Cricket World Cup 👏#CWC22 pic.twitter.com/CiTHmbC72X
— ICC (@ICC) March 12, 2022
05:58 AM, 12-Mar-2022
Women’s World Cup, IND vs NZ Live: भारत ने जीता टॉस
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, इसके बावजूद मिताली राज ने अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है।
भारतीय टीमः यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
वेस्टइंडीज टीमः डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, किसिया नाइट, स्टैफनी टेलर (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद, शकीरा सेलमैन।
05:42 AM, 12-Mar-2022
IND W vs WI W Live: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, मिताली ने बनाया रिकॉर्ड
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज महिला वनडे विश्व कप में भारतीय टीम अपना तीसरा मैच खेलेगी। यह मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। टॉस सुबह छह बजे होगा, जबकि पहली गेंद साढ़े छह बजे फेंकी जाएगी। भारत के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया दूसरे मैच में न्यूजीलैंड से हार गई थी। ऐसे में तीसरा मैच भी हारने पर भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कमजोर हो जाएंगी।
वहीं वेस्टइंडीज की टीम अपने शुरुआती दोनों मैच जीत चुकी है। कैरिबियाई टीम भारत के खिलाफ जीत हासिल करके सेमीफाइनल की तरफ कदम बढ़ाना चाहेगी। हालांकि, आंकड़े भारत के पक्ष में हैं। महिला विश्व कप में कैरिबियाई टीम कभी भी भारत को नहीं हरा पाई है और इस मैच में भी टीम इंडिया अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी।