India vs Australia Hockey Live: भारतीय महिला टीम की अग्निपरीक्षा, ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल मैच जारी

ख़बर सुनें

राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी का दूसरा सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच खेला जा रहा है। टीम इंडिया की नजर 16 साल बाद फाइनल में जगह पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार पांचवीं बार खिताबी मुकाबले में अपना स्थान पक्का करने के लिए उतरेगी। भारत पिछली बार 2006 में फाइनल में पहुंचा था तब उसे ऑस्ट्रेलिया ने शिकस्त दी थी।

गोलकीपर सविता पूनिया की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप में चार में से तीन मैच जीतने में सफल रही है। उसने घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। भारत ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हराया था। भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है।

भारतीय महिला हॉकी टीम 2002 में इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बनी थी। उससे पहले 1998 में चौथे स्थान पर रही थी। पिछली बार 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला टीम कांस्य पदक के मैच में हारकर चौथे स्थान पर ही रही थी।

विस्तार

Source link

Enable Notifications OK No thanks