Join Indian Navy 2022: भारतीय नौसेना ट्रेड्समैन की 1500 से ज्यादा वैकेंसी, 10वीं पास को 63200 रु तक वेतन


भारतीय नौसेना में शामिल होने का शानदार मौका है। भारतीय नौसेना द्वारा ट्रेड्समैन (कुशल) के पद पर 1500 से ज्यादा रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर निर्धारित समय में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन भर्ती 2022 नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से ट्रेड्समैन पदों पर कुल 1531 वैकेंसी भरी जाएंगी। इनमें जनरल कैटेगरी की 697 सीटें, ईडब्ल्यूएस की 141 सीटें, ओबीसी की 385 सीटें, एससी की 215 सीटें और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की 93 सीटें आरक्षित हैं। ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी 2022 से शुरू होंगे। जबकि आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख (संभावित) 20 मार्च 2022 तक है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

कौन कर सकता है आवेदन?
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए और अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रे़ड में अपरेंटिस ट्रेनिंग पूरा करना होगा या सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिक या किसी समकक्ष पद के रूप में काम किया हो।

आयु सीमा
नौसेना ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा के अनुसार, उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतन
उम्मीदवारों पे स्केल लेवल- 2 के अनुसार 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक वेतन मिलेगा। इंडियन नेवी ट्रेड्समैन भर्ती 2022 के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। बता दें कि इंडियन कोस्ट गार्ड ने भी असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती निकाली है पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय नौसेना भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन
Indian-Navy-Tradesman Recruitment-2022

Difference between Indian Navy and Merchant Navy: इंडियन नेवी और मर्चेंट नेवी में अंतर

Source link

Enable Notifications OK No thanks