मध्य प्रदेश: भोपाल पुलिस ने खंडवा से दो सिमी आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने किया था वारंट जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 04 Feb 2022 06:23 PM IST

सार

राजधानी पुलिस ने खंडवा से सिमी के दो कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पेशी पर नहीं आने पर आरोपी रफिक पिता वकील और बबलू के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।   

Bhopal: भोपाल पुलिस ने सिमी के दो कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने खंडवा से सिमी के दो कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपने साथियों के साथ वर्ष 2014 में केन्द्रीय जेल भोपाल में अच्छा खाने देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी। इस मामले में केन्द्रीय जेल प्रशासन ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। इसकी पेशी पर नहीं आने पर आरोपी रफिक पिता वकील और बबलू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।  
 
इंदौर और खंडवा शहर से वर्ष 2011-12 में प्रतिबंधित संगठन सिमी से जुड़े लोगों को एटीएस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों को भोपाल के केन्द्रीय जेल में रखा गया था। इसमें आरोपी रकिब पिता वकील और बल्लू उर्फ बाल्यान भी शामिल थे। इन आरोपियों ने अपने साथियों के साथ जेल के खाने पर सवाल उठाते हुए अच्छे खाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी। इस पर केन्द्रीय जेल प्रशासन ने कोर्ट में परिवाद दायर किया था। जेल से छूटने के बाद भी इन पर भूख हड़ताल करने के मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, लेकिन आरोपी पेशी पर नहीं आ रहे थे। इसको लेकर कोर्ट ने दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। गांधी नगर पुलिस ने दोनों को खंडवा से गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट के सामने पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर छोड़ दिया।
 
विस्तार

image Source

Enable Notifications OK No thanks