शपथ आज : मणिपुर के मनोनीत सीएम बीरेन सिंह आज दूसरी बार संभालेंगे कमान, समारोह दोपहर तीन बजे


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:27 AM IST

सार

बीरेन सिह को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू की मौजूदगी में हुई बैठक में बीरेन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई। 

एन बिरेन सिंह

एन बिरेन सिंह
– फोटो : एएनआई

epaper

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

ख़बर सुनें

विस्तार

मणिपुर के मनोनीत सीएम एन. बीरेन सिह आज दूसरी बार राज्य की कमान विधिवत संभालेंगे। उन्हें दोपहर तीन बजे आयोजित समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मणिपुर समेत चार राज्यों में भाजपा ने जीत हासिल की है।

उन्हें रविवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू की मौजूदगी में हुई बैठक में बीरेन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई। इससे पहले पूर्वोत्तर राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा के लिए दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर एक अहम बैठक हुई थी। बैठक में मणिपुर भाजपा के वरिष्ठ विधायक टी बिस्वजीत राणे, गोवा के कार्यवाहक सीएम प्रमोद सावंत, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा मौजूद थे। बीरेन सिंह भी दिल्ली पहुंचे थे।

 



Source link

Enable Notifications OK No thanks