प्रमोद सावंत ही होंगे गोवा के सीएम: भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए नेता, जल्द राज्यपाल से मिलेंगे


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Mon, 21 Mar 2022 06:53 PM IST

सार

गौरतलब है कि यह बैठक हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के 20 सीटें जीतकर सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरने के 11 दिन बाद हुई। 

प्रमोद सावंत

प्रमोद सावंत
– फोटो : PTI

epaper

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

ख़बर सुनें

विस्तार

गोवा का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक में प्रमोद सावंत को ही आगे भी राज्य की कमान संभालने का जिम्मा सौंपा गया। यानी सावंत ही अगले गोवा के अगले सीएम होंगे। गोवा में भाजपा केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि विश्वजीत राणे ने सावंत का नाम प्रस्तावित किया था। इस पर सभी ने सहमति जता दी। 

गौरतलब है कि यह बैठक हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के 20 सीटें जीतकर सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरने के 11 दिन बाद हो रही है। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया की निगरानी के लिए आज दोपहर ही यहां पहुंचे। 

भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनाव में 20 सीटें जीती हैं जो बहुमत के लिए जरूरी संख्या से केवल एक सीट कम है। भाजपा ने एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है। इससे भाजपा नई विधानसभा में संख्या के लिहाज से आरामदायक स्थिति में है। सावंत के नाम पर मुहर लगने के बाद भाजपा नेता और विधायक नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन में राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई से मिलने वाले हैं। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks