Lock Upp के कैदियों को चैलेंजर बनकर टक्कर देंगे Prince Narula, हर शो की ट्रॉफी कर चुके हैं अपने नाम


ओटीटी शो लॉक अप (Lock Upp) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। चाहे वो कंटेस्टेंट्स के आपस के झगड़े हों या फिर हर रोज आने वाले नए ट्विट्स, इन सबको मिलाकर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के शो में दर्शकों को खूब मजा आता है। शो के हालिया एपिसोड में एकता कपूर (Ekta Kapoor) और तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) आए थे जिन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की थी।

प्रिंस की एंट्री
आने वाले एपिसोड में दर्शकों को कुछ और नया देखने को मिलेगा। दरअसल शो में एक और नए कैदी की एंट्री होने जा रही है और वो कैदी हैं प्रिंस नरूला (Prince Narula)। प्रिंस शो के नए कंटेस्टेंट होंगे और उनके बारे में एक खास बात ये है कि प्रिंस ने आज तक एक भी शो नहीं हारा है बल्कि वो हर एक शो में विनर के रूप में उभरे हैं।


प्रोमो से ही दहला दिल
लॉक अप के एक प्रोमो में प्रिंस ने अपना एक वीडियो दिखाया है जिसमें पहले तो प्रिंस एक कैदी बनकर आते हैं और अपने मुंह से खुद ही कपड़ा हटाते हैं। इसके बाद एक वॉइस ओवर होता है, ‘मेरे लिए खेल में जितना ऑप्शन नहीं कम्पल्शन है। आ रहा हूं मैं लॉक अप के सारे बड़े प्लेयर्स के साथ सीधा टक्कर लेने।’ इसके साथ ही उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘नाम से प्रिंस लेकिन आज से लॉक अप का कैदी।’

प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला लॉक अप में

आगे देखो होता है क्या
प्रिंस के आने से शो का प्लॉट काफी बदल जाएगा क्योंकि प्रिंस ने आज तक इससे पहले जितने भी शोज जीते हैं, उन्होंने बखूबी खेला है और सबको धोबी पछाड़ दी है। प्रिंस अपने अनोखे अंदाज की वजह से भी खूब चर्चे में रहते हैं। अब ये तो उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि किसमें कितना है दम।



image Source

Enable Notifications OK No thanks