मां बनने के बाद Priyanka Chopra को मिली गुड न्यूज, मार्वल फेम एंथनी मैकी संग आएगी नई फिल्‍म Ending Things


ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में मां बनी हैं। वो और उनके हसबैंड निक जोनस (Nick Jonas) सरोगेसी से एक बेबी गर्ल के पैरेंट्स बने हैं। इस खुशखबरी के बीच प्रियंका को एक और गुड न्यूज मिली है। हाल ही में ‘मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ (Matrix Resurrections) में अपनी ऐक्टिंग के जलवे बिखेर चुकी प्रियंका अब एक नई हॉलिवुड मूवी में नज़र आएंगी। उन्हें डायरेक्टर केविन सुलिवान (Kevin Sullivan) की एक्शन फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ में मार्वल सीरीज फेम एंथनी मैकी (Anthony Mackie) के साथ साइन किया गया है।

एंथनी मैकी की बात करें तो उन्हें ‘कैप्टन अमेरिका’, ‘एंट मैन’, ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’, ‘एवेंजर्स’ के दो पार्ट्स सहित कई मार्वल मूवीज में देखा गया है। वो सैम विल्सन और फाल्कन के रोल के लिए फेमस हैं। अब प्रियंका उनके अपोजिट ‘एंडिंग थिंग्स’ में दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि ये 1994 की ऐक्शन कॉमेडी ‘ट्रू लाइंज’ पर बेस्ड है, जिसे जेम्स कैमरन ने डायरेक्ट किया था।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो प्रियंका ने कुछ दिनों पहले ‘सिटाडेल’ की शूटिंग पूरी की। उनके पास ‘टेक्स्ट फॉर यू’ भी है। वहीं, बॉलिवुड फिल्मों की बात करें तो वो ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी, जिसमें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी हैं।

22 जनवरी को सुनाई थी गुड न्यूज
प्रियंका ने 22 जनवरी को सोशल मीडिया पर मां बनने की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने ये भी बताया था कि वो और निक सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं। उनके पोस्ट पर बधाइयों का तांता लग गया था।


मां बनने के बाद शेयर की पहली फोटो
22 जनवरी के बाद उन्होंने अब अपनी फोटो शेयर की है। वो कार में बैठी हैं और उसके मिरर से उन्होंने अपनी सेल्फी क्लिक की है। फैंस ने उनका वेलकम करते हुए लिखा है, ‘हैलो, मॉमी।’


प्रियंका और निक के फैंस को उस दिन का बेसब्री से इंतजार है, जब वो अपनी बेबी गर्ल की पहली झलक शेयर करेंगे।

Priyanka Chopra



image Source

Enable Notifications OK No thanks