प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का पापा निक जोनस ने दिया हेल्थ अपडेट, हॉस्पिटल में गुजारे थे 100 दिन


अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्टर निक जोनस इन दिनों फादरहुड को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल में ही उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और वह पेरेंट्स बने हैं। हालिया इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा के पति और नेशनल जीजू निक जोनस ने बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस को लेकर रिएक्ट किया। साथ ही उन्होंने बेटी मालती का हेल्थ अपडेट भी साझा किया। बता दें हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने बेटी की लेटेस्ट तस्वीर शेयर की थी। वह बेटी को वेकेशन पर लेकर निकली थीं और फैंस ने मालती पर खूब प्यार उड़ेला था। आइए बताते हैं निक जोनस ने बेटी मालती को लेकर क्या क्या कहा।

हाल में ही डैड क्लब में शामिल होने वाले Nick Jonas ने बेटी मालती (Malti Marie) को लेकर एक इंटरव्यू में बेटी को अद्भुत बताया और कहा कि वह मुझे बहुत सुकून और खुशी देती हैं। पिता बनना मेरी लाइफ का सबसे नया पड़ाव है। ये लाइफ चेंजिंग है। इस बातचीक में उन्होंने बेटी का हेल्थ अपेडट भी दिया। उन्होंने बताया कि वह एकदम ठीक हैं। सब बढ़िया चल रहा है।


बता दें जनवरी 2022 में निक जोनस और Priyanka Chopra सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने। शुरुआती 100 दिन उनकी बेटी NICU में एडमिट रही। लेकिन अब उनकी बेटी एकदम ठीक हैं और घर आ चुकी हैं। हालांकि अभी तक प्रियंका और निक ने बेटी की तस्वीर को फैंस के साथ साझा नहीं किया है। वह हर बार चेहरा छिपाकर बेटी की तस्वीर शेयर करती हैं।

Priyanka Chopra: मेरा दिल टूट गया था… जब विद्या बालन के हाथों बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड हार गई थीं प्रियंका चोपड़ा
बता दें प्रियंका चोपड़ा और निक ने साल 2018 में इंडिया में शादी की थी। दोनों ने शादी के चार साल बाद पैरेंट्स बनने का फैसला लिया। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। उनकी आने वाली फिल्म जी ले जरा है।



image Source

Enable Notifications OK No thanks