Assembly Election 2022 Live: हरमंदिर साहिब में राहुल गांधी की जेब कट गई? पूर्व केंद्रीय मंत्री के आरोप पर तेज हुई सियासत


09:50 AM, 30-Jan-2022

Punjab Election : पूर्व केंद्रीय मंत्री के ट्विट पर सियासी जंग

पंजाब के अमृतसर में हरमंदिर साहिब यानी स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की किसी ने जेब काट ली? अकाली दल की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल के एक ट्विट पर सियासी जंग शुरू हो गई है। हरसिमरत कौर ने ट्विट किया, ‘श्री हरमंदर साहिब में राहुल गांधी की जेब किसने काटी? चरणजीत चन्नी, नवजोत सिद्धू या सुखजिंदर रंधावा? इन तीनों को ही Z सिक्योरिटी ने राहुल गांधी के करीब जाने की परमिशन दी थी।’ हरसिमरत ने आगे लिखा, कहीं बेअदबी की घटना के बाद यह फिर से सबसे पवित्र स्थल हरमंदिर साहिब को बदनाम करने की साजिश तो नहीं?’ 

 

हरसिमरत का जवाब कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने दिया। उन्होंने लिखा, ‘हरसिमरत जी, जब ऐसा हुआ ही नहीं तो ऐसी झूठी खबरें फैलाना पवित्र गुरुघर की बेअदबी है। चुनावी विरोध चलेगा लेकिन आपको जिम्मेदारी और समझदारी दिखानी चाहिए। मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में बैठकर काले कानूनों पर मोहर लगाना लाजमी तौर पर किसानों की जेब काटने के बराबर है।’

09:16 AM, 30-Jan-2022

Assembly Election 2022 Live: हरमंदिर साहिब में राहुल गांधी की जेब कट गई? पूर्व केंद्रीय मंत्री के आरोप पर तेज हुई सियासत

Punjab Chunav : पार्टी के खिलाफ जाकर भाई को चुनाव लड़ाएंगे सांसद डिंपा

पंजाब में सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने अपने घर में समर्थकों के सामने अपने भाई हरपिंदर सिंह राजन को मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है। डिंपा इस समय खडूर साहिब हलके से सांसद हैं। डिंपा ने विधानसभा चुनावों में अपने बेटे उपदेश गिल के लिए टिकट मांगा था। उपदेश काफी लंबे समय से खडूर साहिब में अपनी पकड़ बना रहे थे। वर्करों से भी मिलते थे और लोगों के बीच भी जा रहे थे। पिता के सांसद होने के चलते वोटर उनके साथ जुड़ भी गए थे। वहीं दूसरी तरफ अब जब डिंपा ने उनके लिए वोट मांगा तो कांग्रेस ने इंकार कर दिया। डिंपा की नाराजगी तभी से बनी हुई थी। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान वह तरनतारन व अमृतसर में नदारद ही रहे।

image Source

Enable Notifications OK No thanks