‘राम तेरी गंगा मैली’ के क्लाइमेक्स पर पत्नी की राय सुन आया था राज कपूर को गुस्सा, किया था यूं रिएक्ट


साल 1985 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था ‘राम तेरी गंगा मैली’ (Ram Teri Ganga Maili)। इसे राज कपूर (Raj Kapoor) ने डायरेक्ट किया था। 1.44 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 19 करोड़ कमाए थे। इसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। लेकिन डायरेक्टर की पत्नी कृष्णा राज (Krishna Raj) को इसका क्लाइमेक्स पसंद नहीं आया था। जिसके बाद राज कपूर बहुत गुस्सा हो गए थे। इसका खुलासा खुद उनकी बेटी रीम जैन (Rima Jain) ने किया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनके पिता इस कदर नाराज हो गए थे कि वह कहने लगे कि क्या अब उनकी मां उन्हें फिल्म बनाना सिखाएंगी?

इस आइकॉनिक मूवी में मंदाकिनी (Mandakini) और राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। राजीव राज कपूर की तीसरी संतान थे। 1946 में डायरेक्ट-ऐक्टर राज कपूर ने कृष्णा राज कपूर से 12 मई को शादी की थी। इसके बाद उन्हें पांच बच्चे हुए थे। जिसमें रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) सबसे बड़े और रीमा जैन सबसे छोटी थीं। फिल्मफेयर को 2016 में दिए एक इंटरव्यू में रीमा ने बताया था, ‘इससे फर्क नहीं पड़ता कि क्या लिखा और बोला गया। पापा मां से बहुत प्यार करते थे। उनकी लाइफ का सच ये है कि उन्हें मां से बहुत लगाव था। वह शायद इस बात को जाहिर नहीं कर पाते थे, जैसा मां चाहती थीं।’

जब ‘दीवाना’ के सेट पर सहम गई थीं Divya Bharti, डर के मारे अपनी गाड़ी में घंटों बैठी रहीं ऐक्ट्रेस
Anshula Kapoor का तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन देख पापा Boney Kapoor ने की तारीफ, फैंस बोले- वेट लॉस की टिप्स दो
फिल्म पर पत्नी के रिएक्शन से गुस्साए राज कपूर
रीमा ने आगे बताया था कि जब राज कपूर काम से घर आते थे तो वह कृष्णा राज के पैर दबाया करते थे और कहते थे, ‘राज कपूर का क्या हाल बना दिया है! मेरी बीवी मुझसे पैर दबवा रही है। घर की मुर्दी दाल बराबर!’ इसके अलावा रीमा ने बताया कि जब उनके पापा कोई भी सीन शूट करते आते तो वह उस पर मां की राय लेते थे। ‘जैसे कि जब उन्होंने मां को राम तेरी गंगा मैली का क्लाइमेक्स दिखाया, जहां मंदाकिनी मर जाती है। मां ने उस सीन को देखते ही कहा- गंगा मर गई, पिक्चर फ्लॉप।’ लेकिन राज कपूर ने दो एंडिंग बनाई थी। और वही उन्होंने दिखाया भी था। रीमा जैन के मुताबिक, राज कपूर को पसंद नहीं आया, जो कृष्णा राज ने कहा था। वह बोले, ‘अब कृष्णाजी राज कपूर को सिखाएंगी कैसे फिल्म बनाना है!’ रीमा ने बताया कि जब कृष्णा राज छोटी थीं, तब राज कपूर उन्हें बिल्लो बुलाते थे। लेकिन बाद में वह उन्हें कृष्णाजी कहने लगे। ‘लेकिन अगर पापा की 10 ड्रिंक्स हो जाती थीं और मां उसमें पानी डाल देती थीं, तब वह उन पर कृष्णा कहकर चिल्लाते थे।’

image Source

Enable Notifications OK No thanks