Ranbir Kapoor Alia Bhatt: अप्रैल में शादी करने वाले हैं रणबीर-आलिया! पिता महेश भट्ट ने बताई सच्चाई


बीते साल से ही मनोरंजन जगत में शादियों का सिलसिला जारी है। शादी के इस माहौल में कई जानी-मानी जोड़ियां शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड के एक और मशहूर कपल की शादी को लेकर भी फैंस बेताब हैं। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट के फैंस बीते कई समय से इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों की शादी को लेकर किसी भी तरह की कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में सोशल मीडिया पर समय-समय पर इनकी शादी को लेकर कई तरह की खबरें वायरल होती रहती हैं। इसी क्रम में एक बार फिर रणबीर और आलिया की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

इसी बीच अब अभिनेत्री आलिया भट्ट के पिता और फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने अपनी बेटी की शादी पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इंटरव्यू में रणबीर- आलिया की शादी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इन सभी खबरों को अफवाह बताया। फिल्म निर्माता ने कहा कि ये सभी खबरें महज अफवाहें हैं। ये सभी चीजें काफी लंबे समय से चल रही हैं।

इससे पहले रणबीर आलिया की शादी पर अभिनेता रणबीर कपूर की मौसी रीमा जैन ने भी प्रतिक्रिया दी थी। अप्रैल में दोनों की शादी की खबरों को रीमा ने बेबुनियाद बताया था। एक पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने कहा था की हम लोगों ने किसी भी तरह की तैयारी नहीं की है, तो शादी इतनी जल्दी कैसे होगी। लेकिन अगर यह खबरें सच हैं तो मुझे भी हैरानी होगी। शादी जरूर होगी. लेकिन कब यह पता नहीं।

दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग के लिए दोनों बनारस पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर- आलिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद कुछ लोग ये भी कह रहे है कि दोनों ने चुपचाप शादी कर ली है। सामने आईं तस्वीरों में दोनों काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर खड़े दिख रहे हैं। दोनों ने गले में माला पहनी हुई है और माथे पर चंदन लगाए हैं। 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगे। इससे पहले आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और फिर  आरआरआर में नजर आई थीं। वहीं, रणबीर कपूर की बात करें तो अभिनेता जल्द ही वाणी कपूर के साथ फिल्म शमशेरा में नजर आएंगे। इसके अलावा वह एनिमल और श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की एक बेनाम फिल्म में भी नजर आने वाले हैं।



Source link

Enable Notifications OK No thanks