Lock Upp के उन कंटेस्टेंट्स का कच्चा चिट्ठा जो इन विवादों के कारण Kangana Ranaut की जेल में हैं बंद


कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का ‘लॉक अप’ (Lock Upp) 27 फरवरी को स्ट्रीम हो चुका है। इसमें 16 के बजाय 13 विवादित कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। शो का कॉन्सेप्ट अलग है, जिससे कंटेस्टेंट्स को सर्वाइव करने में आए दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि यहां खाने के साथ-साथ बेसिक चीजें भी लिमेटेड हैं या फिर है ही नहीं। पूनम पांडे (Poonam Pandey), सारा खान (Ssara Khan), निशा रावल (Nisha Rawal), स्वामी चक्रपाणि महाराज (Swami Chakrapani Maharaj), मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) जैसे कई चर्चित सेलेब्स जेल में कैद हैं। लेकिन इनमें से कुछ हैं, जिनका विवाद काफी सुर्खियों में छाया हुआ था।

मुनव्वर फारूकी


मुनव्वर फारूकी एक स्टैंडअप कमीडियन हैं। अब लॉक अप में कैद हैं। पिछले साल गिरफ्तार होने और जेल जाने की वजह से सुर्खियों में आए थे। आरोप था कि इन्होंने हिंदू भावनाओं को आहत किया था। जिसके बाद महीने भर जेल में काटने पड़े थे। इन्दौर से इनको अरेस्ट किया गया था। उन्होंने अमित शाह पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद कई हिंदू संगठनों ने ऐतराज जताया था। बताया जाता है कि जेल से छूटने के बाद उनके 12 शो कैंसिल हो गए थे।

पूनम पांडे


पूनम पांडे पेशे से ऐक्ट्रेस और मॉडल हैं। यह अपने तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। विवाद तब गहराया था जब इन्होंने 2011 के वर्ल्ड कप के दौरान कहा था कि जब इंडिया जीत जाएगी, तो वह अपने कपड़े उतार देंगी। हालाकि, पब्लिक की मनाही के कारण उन्होंने ऐसा नहीं किया। बाद में, पूनम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल 5 जीतने के बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक स्ट्रिपिंग वीडियो शेयर की थी। इसके बाद वह एक बार और सुर्खियों में आई थीं। जब उनका सेक्स टेप लीक हुआ था। जिसमें वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई थीं। विवाद होने के बाद उन्होंने वीडियो हटा दिया था। पूनम ने 2020 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी कर ली थी। बाद में उन्होंने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हाल ही में उन पर पोर्न फिल्म के रैकेट में शामिल होने का आरोप लगा था। फिर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रोटेक्शन दी गई थी।

निशा रावल


निशा रावल टीवी ऐक्टेस हैं और फैशन डिजाइनिंग भी करती रहती हैं। हाल ही में वह करण मेहरा के रिश्ते की वजह से वह सुर्खियों में आई थीं। उन्होंने ऐक्टर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। साथ ही एक्सट्रामैरिटर अफेयर होने की भी बात कही थी। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। जिसमें उन्होंने चोट के निशान दिखाए थे और कहा था कि करण मेहरा उनको मारते-पीटते हैं। वहीं, करण ने कहा था कि निशा ने पूरे सीन को गलत तरह से बयां किया था। क्योंकि वह ज्यादा एलीमनी चाहती थीं।

चक्रपाणि महाराज


चक्रपाणि महाराज खुद को स्वामी बताते हैं। उन्होंने कोरोना लॉकडाउन के दौरान ‘गौ मूत्र’ पार्टी का आयोजन किया था। साथ ही दावा किया था कि ‘गौ मूत्र’ ही कोरोना का इलाज है। इसके पहले उन्होंने केरल बाढ़ के दौरान उन पीड़ितों की मदद करने से मना कर दिया था, जो बीफ खाते थे।

पायल रोहतगी


बिग बॉस फेम पायल रोहतगी ने सोळल मीडिया पर महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सुर्खियां बटोरी थी। उसी को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुआ था और वह कानूनी पचड़े में फंस गई थीं। उनके खिलाफ अपमानजनक कमेंट करने को लेकर FIR दर्ज की गई थी। साथ ही ट्विटर पर फेक न्यूज और फ्रिंज थ्योरी फैलाने के लिए ब्लॉक भी कर दिया गया और बाद में अनब्लॉक कर दिया गया। 2020 में उनका खाता स्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया था।

तनसीन पूनावाला


पॉलिटिकल एनलिस्ट, कॉलमनिस्ट जिन्होंने बिग बॉस 13 में वाइल्डकार्ड एंट्री की थी, वह अपने भाई शहजाद से लड़ाई के बाद चर्चा में आए थे। उन्होंने शहजाद से सारे रिश्ते खत्म कर लिए थे और इसके बारे में ट्विटर पर जानकारी भी दी थी।

सारा खान


‘सपना बाबुल का बिदाई’ फेम सारा खान भी लॉक अप में कैद हैं। वह नेशनल टीवी पर शादी करके खबरों में छाई थीं। उन्होंने अली मर्चेंट से बिग बॉस में शादी की थ। लेकिन दो महीने में ही उनका तलाक हो गया था। लोगों ने दावा किया था कि इनको शादी करने के लिए पैसे दिए गए थे। लेकिन चैनल के साथ-साथ इन दोनों ने भी इस बार से साफ इनकार किया था।

बबीता फोगाट


रेसेलर बबीता फोगाट कोविड-19 के दौरान सुर्खियों में आई थीं। इन्होंने ट्वीट करके कहा था कि कोरोना से बड़ी दिक्कत तबलीगी जमात है। इसके बाद ट्विटर यूजर्स ने इस बात का विरोध किया था और इनका अकाउंट सस्पेंड करने की मांग की थी।

lock upp



image Source

Enable Notifications OK No thanks