Russia Ukraine War LIVE: रूस-यूक्रेन जंग के दो महीने पूरे, आज कीव पहुंचेंगे अमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्री


09:22 AM, 24-Apr-2022

हम अपनी जमीन वापस लेंगे- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, आगे की जंग पश्चिमी समर्थन और हथियारों की आपूर्ति पर निर्भर करती है। अगर हमें हथियार मिलेंगे तो हम रूस से अपनी जमीन वापस ले लेंगे। इस दौरान उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि पश्चिमी देशों ने हथियारों की सप्लाई में वृद्धि की है।

07:50 AM, 24-Apr-2022

जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को बताया ‘घिनौने दरिंदे’

यूक्रेन के ओडेसा शहर में रूसी मिसाइल हमलों में तीन महीने की एक बच्ची समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इस हमले में करीब 18 लोग घायल भी हुए हैं। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों को ‘घिनौने दरिंदे’ कहा। 

07:29 AM, 24-Apr-2022

Russia Ukraine War LIVE: रूस-यूक्रेन जंग के दो महीने पूरे, आज कीव पहुंचेंगे अमेरिकी रक्षा और विदेश मंत्री

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन यूक्रेन दौरे पर जाने वाले हैं। दोनों आज यूक्रेन का दौरा करेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी। जेलेंस्की ने कहा कि वह रविवार को कीव में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे। हालांकि उन्होंने ब्लिंकन और ऑस्टिन के दौरे के बारे में और विवरण साझा नहीं किया।



Source link

Enable Notifications OK No thanks