Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के इरपिन में तबाही का मंजर, रूसी हमलों में 71 फीसदी इमारतें नेस्तनाबूद


09:46 AM, 17-Apr-2022

पूरे यूक्रेन में एयर अलर्ट 

रूस की ओर से हवाई हमले की आशंका के बीच पूरे यूक्रेन में एयर अलर्ट जारी किया गया है। खबरों के मुताबिक, लोगों ने नजदीकी शेल्टर में जाने के लिए कहा गया है। यहां कभी भी हवाई हमले शुरू हो सकते हैं। 

07:53 AM, 17-Apr-2022

मैरियूपोल में एक लाख लोगों के पास खाने को नहीं-यूएन

यूक्रेन के मैरियूपोल शहर में एक लाख से ज्यादा लोग भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कायंक्रम की ओर से दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां खाना, पानी की सुविधा नहीं है। 

07:37 AM, 17-Apr-2022

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के इरपिन में तबाही का मंजर, रूसी हमलों में 71 फीसदी इमारतें नेस्तनाबूद

रूस ने यूक्रेन के इरपिन में भारी तबाही मचाई है। यहां 71 फीसदी इमारतें तबाह हो चुकी हैं। इरपिन के मेयर अलेक्जेंडर मारकुशिन ने बताया कि 1000 से ज्यादा इमारतें क्षतिग्रस्त हैं। इसमें करीब 115 तो पूरी तरह से नेस्तनाबूद हो चुकी हैं। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks