Russia Ukraine War Live: पश्चिम देशों पर फिर भड़के जेलेंस्की, बोले- हथियार भेजने में जितनी देर करोगे, उतने यूक्रेनी मारे जाएंगे


07:49 AM, 18-Apr-2022

तीन और देशों ने रूसी जहाजों को किया प्रतिबंधित

बेल्जियम, एस्टोनिया, बुल्गारिया ने भी अब अपने बंदरगाहों पर रूसी जहाजों को प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले कई यूरोपीय देश ऐसा कर भी चुके हैं। तीनों देशों की ओर से कहा गया है कि, रूसी झंडे वाले जहाजों को बंदरगाहों पर प्रतिबंधित कर दिया गया है। 

07:45 AM, 18-Apr-2022

150 बच्चों को जबरन उठा ले गए रूसी सैनिक

क्रीमियन ह्यूमन राइट्स ग्रुप की ओर से दावा किया गया है कि, रूसी सैनिकों ने मैरियूपोल से लगभग 150 बच्चों को जबरन उठाया है। उन्होंने कहा कि, बच्चों से अस्पतालों से ले जाया गया है। जबकि, वे अनाथ नहीं थे। रूसी सैनिक बच्चों को किसी अज्ञात जगह पर ले गए हैं। 

07:31 AM, 18-Apr-2022

Russia Ukraine War Live: पश्चिम देशों पर फिर भड़के जेलेंस्की, बोले- हथियार भेजने में जितनी देर करोगे, उतने यूक्रेनी मारे जाएंगे

यूक्रेन को हथियार भेजने में देरी कर रहे पश्चिम देशों पर राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की फिर भड़के हैं। उन्होंने कहा है कि, हथियार भेजने में जितनी देरी होगी, उतनी ज्यादा यूक्रेनियों की मौत होगी। उन्होंने पश्चिम देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि, इस लड़ाई का भविष्य आप के निर्णय पर निर्भर करता है। 



Source link

Enable Notifications OK No thanks