एमएस धोनी… ‘ओम फिनिशाय नम:’ माही को पुराने अवतार में देख वीरेंद्र सहवाग ने कुछ यूं की तारीफ


नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ‘अल क्लासिको’ मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराकर मौजूदा सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. इस जीत में सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अहम योगदान रहा, जिन्होंने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई. धोनी की शानदार बल्लेबाजी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफों के पूल बांध रहे हैं. दिग्गज वीरेंद्र सहवाग से लेकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी धोनी की जमकर सराहना कर रहे हैं.

सीएसके को जीत के लिए आखिरी ओवर में 17 रन की जरूरत थी. महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रीज पर ड्वेन प्रिटोरियस थे. मुंबई की ओर से आखिरी ओवर जयदेव उनादकट डालने आए. उनादकट ने पहली ही गेंद पर प्रिटोरियस को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया.

यह भी पढ़ें:IPL 2022: एमएस धोनी ने रोहित शर्मा के जबड़े से छीनी जीत, मुंबई की लगातार 7वीं हार

प्रिटोरियस के आउट होने के बाद धोनी का साथ देने आए ड्वेन ब्रावो. विंडीज के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर धोनी को स्ट्राइक दिया. अब सीएसके को जीत के लिए 4 गेंदों पर 16 रन की दरकार थी.

ms dhoni, wicket keeper ms dhoni, ms dhoni finishes off in style, sehwag on ms dhoni, anand mahindra on ms dhoni, mi vs csk highlights, mumbai indians vs chennai super kings, mi vs csk match highlights, csk vs mi match report, dhoni winning fours, ipl 2022, ipl, anand mahindra, महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2022, इंडियन प्रीमियर लीग

महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरी गेंद पर साइटस्क्रीन की ओर शानदार छक्का जड़ दिया. चौथी गेंद पर धोनी ने गेंद को चौके के लिए बाउंड्री के पार भेजा. अब सीएसके को दो गेंदों पर छह रन की जरूरत थी. धोनी ने पांचवीं गेंद पर दो रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी. इसके बाद आखिरी गेंद पर धोनी ने चौका जड़कर सीएसके को रोमांचक जीत दिला दी.

ms dhoni, wicket keeper ms dhoni, ms dhoni finishes off in style, sehwag on ms dhoni, anand mahindra on ms dhoni, mi vs csk highlights, mumbai indians vs chennai super kings, mi vs csk match highlights, csk vs mi match report, dhoni winning fours, ipl 2022, ipl, anand mahindra, महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2022, इंडियन प्रीमियर लीग

महेंद सिंह धोनी ने 13 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन बनाए. धोनी ने ड्वेन प्रिटोरियस के साथ सातवें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की. इसके बाद माही ने ड्वेन ब्रावो के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 5 गेंदों पर नाबाद 17 रन जोड़े.

ms dhoni, wicket keeper ms dhoni, ms dhoni finishes off in style, sehwag on ms dhoni, anand mahindra on ms dhoni, mi vs csk highlights, mumbai indians vs chennai super kings, mi vs csk match highlights, csk vs mi match report, dhoni winning fours, ipl 2022, ipl, anand mahindra, महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2022, इंडियन प्रीमियर लीग

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए. उसकी ओर से तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन बनाए जबकि सूर्यकुमार यादव ने 32 रन की पारीखेली. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से मुकेश चौधरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

Tags: Chennai super kings, Csk, CSK vs MI, IPL, IPL 2022, MI vs CSK, Ms dhoni



image Source

Enable Notifications OK No thanks