रोमांच, रोमांस और रहस्यमयी वेब सीरीज देखना पसंद है तो Ullu ऐप पर ‘गेम्स ऑफ कर्मा: छल’ आपको पसंद आ सकती है। जानिए सीरीज की कहानी से लेकर कास्ट तक सबकुछ।
हाइलाइट्स
- रोमांच, रोमांस और रहस्य से भरपूर है वेब सीरीज ‘गेम्स ऑफ कर्मा: छल’
- हिमानी शर्मा, पारितोष और विशाल सिंह हैं लीड रोल में
- उल्लू ऐप पर मौजूद है ये वेब सीरीज
क्या है वेब सीरीज ‘Games of Karma: Chhal’ की कहानी
इस वेब सीरीज की कहानी आंचल नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द रची गई है। वह एक सलॉन में काम करती है। जबकि असल में वह जिस्म के सौदागरों को लड़कियां सप्लाई करती है। आंचल राह चलते किसी भी लड़की की जानकारी जिस्म का धंधा करने वालों को देती है और फिर वह लड़की उस दलदल में चली जाती है, जहां से निकलना मुश्किल है। इसके लिए आंचल को खूब पैसे भी मिलते हैं। वह यह सब कर रही है, क्योंकि उसे पैसे चाहिए। उसे गोविंद से प्यार है, जो विदेश में रहता है। आंचल अपने आशिक गोविंद से शादी करना चाहती है। एक दिन गोविंद फोन करता है और कहता है कि वह इंडिया आ रहा है और उससे शादी करेगा।
जिस दिन आंचल की शादी होनी है, उस दिन वह सजने-संवरने के लिए एक दूसरे मेकअप सलॉन जाती है। लेकिन इस बार उसके साथ वही होता है, जो अब तक वह दूसरी लड़कियों के साथ करती आ रही है। आंचल जैसे ही सलॉन से बाहर निकलती है, उसकी कार खराब हो जाती है। वह एक दूसरे कार में लिफ्ट लेती हैं। अभी कार थोड़ी ही दूर चली थी कि आंचल बेहोश जाती है। अब जब उसकी आंख खुलती है तो उसकी जिंदगी बदल चुकी होती है।
‘गेम्स ऑफ कर्मा: छल’ सीरीज का ट्रेलर
आंचल 2020 में किडनैप हुई थी। लेकिन जब उसकी आंख खुलती है तो वह एक बाबा के आश्रम में है और साल चल रहा है 2035 का। आंचल को पहले तो किसी पर भरोसा नहीं करती। वह लड़ती है, चीखती है, भागने की कोशिश करती है। लेकिन समय के कालचक्र को हरा नहीं पाती है। आखिर में उसे गोविंद भी मिलता है। आश्रम में एक बाबाजी भी हैं, जो आंचल से संबंध बनाना चाहते हैं। कहानी में इसके बाद कई ट्विस्ट आते हैं। साथ ही उस राज से भी पर्दा उठता है कि आखिर आंचल की जिंदगी के वह 15 साल कहां गायब हो गए।
वेब सीरीज की कास्ट
‘गेम्स ऑफ कर्मा: छल’ वेब सीरीज में हिमानी शर्मा लीड रोल में है। उनके साथ पारितोष और विशाल सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस वेब सीरीज को प्रवीण हिंगोनिया ने डायरेक्ट किया है। यदि आपकी उम्र 18 साल से अधिक है। आप वयस्क हैं। इरॉटिक वेब सीरीज के साथ ही आपको रोमांच और रोमांस देखना पसंद है तो उल्लू ऐप की यह सीरीज आपको जरूर पसंद आएगी।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप