हैलोवीन पार्टी में स्टार किड्स ने मचाया धमाल, जान्हवी कपूर ने लूटी लाइमलाइट; राजकुमारी के लुक में पहुंचीं शनाया कपूर


हैलोवीन एक खास त्योहार है, जिसकी चमक विदेशों में देखने को मिलती है। लेकिन अब भारत में भी इस मजेदार त्योहार को मनाया जाता है। बॉलीवुड स्टार्स हर साल हैलोवीन पार्टी में अपने यूनिक लुक से फैंस को इंप्रेस कर देते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। बीती रात बॉलीवुड स्टार्स ने मिलकर हैलोवीन का त्योहार मनाया। इस दौरान तमाम अभिनेत्रियों ने अपने लुक से सबका दिल जीत लिया। लेकिन जो सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं, वह जान्हवी कपूर थीं। आइए आपके सबके लुक्स के बारे में बताते हैं। 

शनाया कपूर ने प्रिंसेस वाला लुक कैरी किया था, जिसमें वह काफी सुदंर लगीं। शनाया ने शॉर्ट ड्रेस के साथ बालों का बन बनाया हुआ था, जिसमें उन्होंने क्राउन पहना था। वह अपने ओवरऑल लुक में काफी प्यारी लग रही थीं। इन अभिनेत्रियों के बीच शाहरुख खान के लाडले आर्यन ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आर्यन खान इस पार्टी में ओवर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने अपनी आंखों में मोटा-मोटा काजल लगाया हुआ था। इन स्टार्स के अलावा, हैलोवीन की पार्टी में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी भी नजर आईं।





Source link

Enable Notifications OK No thanks