ऐक्टर और कमीडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover heart surgery) की हाल ही हार्ट सर्जरी हुई। उन्हें मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया था। सुनील ग्रोवर को आज डिस्चार्ज (Sunil Grover to discharge) कर दिया जाएगा। एएनआई के मुताबिक, अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि सुनील ग्रोवर को आज डिस्चार्ज दे दिया जाएगा।
कोविड प्रोटोकॉल के कारण हॉस्पिटल में सुनील ग्रोवर से मिलने के लिए किसी को भी इजाजत नहीं थी। उनके बस एक रिश्तेदार वहां मौजूद थे। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर पिछले साल यानी 2021 में दो वेब सीरीज ‘तांडव’ और ‘सनफ्लावर’ में नजर आए थे। इसके अलावा वह एटली की फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं।
सुनील ग्रोवर अस्पताल से आज डिस्चार्ज