मिथुन चक्रवर्ती के बारे में खूब सर्च होते हैं ये 10 सवाल, जानें सब जवाब


अभिनेता से राजनेता बने मिथुन चक्रवर्ती को फिल्म इंडस्ट्री में 46 साल हो चुके हैं। पहली ही फिल्म से नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले मिथुन चक्रवर्ती भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वह राजनीति भी करते हैं, वह टीवी भी कर रहे हैं और वह लगातार फिल्में भी कर रहे हैं। 71 साल के मिथुन चक्रवर्ती राजनीति हो या इंडस्ट्री दोनों में ही काफी ऐक्टिव रहते हैं और सफल शख्सियत हैं। आज भी उनके ढेरों चाहने वाले हैं। 16 जून को मिथुन चक्रवर्ती का जन्मदिन है और आइए इस मौके पर आपको ऐक्टर के बारे में लोग क्या सबसे ज्यादा सर्च करते हैं, इस बारे में बताते हैं।

1. मिथुन चक्रवर्ती का क्या हुआ?
मई 2022 में मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) के गुर्दे में पथरी की समस्या से एडमिड करवाया गया था। इस दौरान गूगल पर मिथुन चक्रवर्ती की सेहत को लेकर खूब खोजा गया।

2. मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी कौन है?

Mithun Chakraborty 3

16 जून 2022 को मिथुन चक्रवर्ती का बर्थडे होता है


ऐक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty Birthday) ने साल 1979 में हेलना ल्यूक से शादी की थी लेकिन शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। फिर इसी साल उन्होंने योगिता बाली संग विवाह किया। दोनों के चार बच्चे हैं।

3. श्रीदेवी से मिथुन चक्रवर्ती का क्या कनेक्शन है?

Mithun Chakraborty 5

16 जून 2022 को मिथुन चक्रवर्ती का बर्थडे होता है


एक जमाना था जब मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के अफेयर के चर्चे आम थी। गॉसिप्स तो ये भी रहे हैं कि दोनों ने एक मंदिर में गुपचुप शादी भी कर ली ती लेकिन फिर दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वह अलग हो गए।

4. मिथुन चक्रवर्ती की बहू का नाम क्या है?

Mithun Chakraborty 4

16 जून 2022 को मिथुन चक्रवर्ती का बर्थडे होता है


मिथुन चक्रवर्ती के तीन बेटे और एक बेटी है। उनके बड़े बेटे महाक्षय की वाइफ मदालसा शर्मा हैं। वह ऐक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी हैं।

5. मिथुन चक्रवर्ती के बेटे पर रेप का आरोप?

Mithun Chakraborty 2


मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय पर कुछ साल पहले फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली महिला ने रेप और जबरन अबॉर्शन करवाने के आरोप लगाए थे। पीड़िता का आरोप था कि ऐक्टर ने उन्हें शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे और वह 4 साल तक रिलेशनशिप में भी थे।

6. मिथुन चक्रवर्ती की कश्मीरी फाइल्स क्या है?
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती समेत कई स्टार्स थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई जिसमें कश्मीरी पंडितों के पलायन को दिखाया गया था।

7. मिथुन चक्रवर्ती का नया शो कौन सा हैं?

Mithun Chakraborty 1

16 जून 2022 को मिथुन चक्रवर्ती का बर्थडे होता है


हाल में ही मिथुन चक्रवर्ती रियालिटी शो हुनरबाज में नजर आए थे। इसमें वह जज की भूमिका में नजर आए। उनके साथ परिणीति चोपड़ा और करण जौहर भी थे। हालांकि ये शो अब खत्म हो चुका है और नए शो का ऐक्टर ने ऐलान नहीं किया है।

8. मिथुन चक्रवर्ती की कुल संपत्ति कितनी है?

ढेर सारे फैंस गूगल पर ये भी सर्च करते हैं कि मिथुन चक्रवर्ती की नेट वर्थ कितनी है? अपुष्ट आंकड़ों की मानें तो वह 38 मिलियन डॉलर यानी 282 करोड़ रुपये बताई जाती है।

9. मिथुन चक्रवर्ती की उम्र कितनी है?
16 जून 2022 को मिथुन चक्रवर्ती अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं।

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर याद किया
10. मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक कौन हैं?

हेलेना ल्यूक 70 दशक की मशहूर ऐक्ट्रेस और फैशन मॉडल रह चुकी हैं। उनकी खूबसूरती और दिलकश अदाओं पर करोड़ों लोग फिदा हुए करते थे। हेलेना ने गिनी चुनी फिल्मों में काम किया जैसे एक नया रिश्ता, मर्द, आओ प्यार करें और जुदाई।

image Source

Enable Notifications OK No thanks