न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 08 Apr 2022 01:53 PM IST
सार
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कई स्कूलों का धमकी भरा मेल मिला है। इसके बाद अभिभावकों व स्कूलाें में हड़कंप मच गया।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कई स्कूलों को शुक्रवार को धमकी भरा मेल मिला है। इस मेल में लिखा हुआ है कि, स्कूल में बम प्लांट किया गया है। इसके बाद स्कूल स्टाफ, बच्चों व अभिभावकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बेंगलुरु पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है। जिन स्कूलों को मेल भेजा गया है, वहां तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि, यह धमकी भरा मेल किसकी ओर से भेजा गया है, इसके बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने बताया कि मेल में लिखा हुआ था कि, “यह मजाक नहीं है, यह बिल्कुल भी मजाक नहीं है। स्कूल में एक पॉवरफुल बम प्लांट किया गया है। जल्दी से पुलिस बुलाओ। अब तुम्हारी और सैंकड़ों लोगों की जान जा सकती है। अब सबकुछ तुम्हारे हाथ में है।”
स्कूल में चल रही थी परीक्षा
पुलिस के मुताबिक, जिन स्कूलों में मेल भेजा गया है वहां परीक्षाएं चल रही थीं। यह मेल सुबह करीब 11 बजे आया। इसके बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि, स्कूलों को खाली करा लिया गया है। वहां बम निरोधक दस्ते के द्वारा तलाशी की जा रही है।
विस्तार

Source link