Filmy Wrap: लाइगर का ट्रेलर रिलीज और बॉलीवुड पर फिर गाना चुराने का आरोप, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें


मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया हर रोज किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है। फिल्मों की अपडेट से लेकर सेलिब्रिटीज से जुड़ी जानकारी तक फैंस इन सभी खबरों के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। फिल्मी दुनिया की इन्हीं छोटी- बड़ी खबरों के लिए हम हर रोज आपको फिल्मी रैप के जरिए मनोरंजन जगत की जानकारी देते हैं। तो आइए 10 बड़ी खबरों के जरिए जानते हैं आज फिल्मी दुनिया में क्या कुछ नया हुआ। 

विजय देवरकोंडा-स्टारर ‘लाइगर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में अभिनेता का दमदार एक्शन अवतार दिखाई दिया है। फिल्म के ट्रेलर का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में विजय का धांसू अंदाज दिखाई दे रहा है। फिल्म के ट्रेलर को सबसे पहले हैदराबाद में रिलीज किया गया है। इस दौरान वहां काफी बड़े स्तर पर इवेंट का आयोजन किया गया। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी इस फिल्म में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। 

Liger Trailer: विजय देवरकोंडा की लाइगर का ट्रेलर रिलीज, अभिनेता के दमदार एक्शन ने मचाई तबाही

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार धनुष की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘द ग्रे मैन’ शुक्रवार को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक एंथनी रूसो और जो रूसो इन दिनों मुंबई में है। बुधवार रात इस फिल्म के प्रीमियर के बाद अगले दिन फिल्म के दोनों निर्देशकों और धनुष ने मीडिया से मुलाकात की। इस मौके पर धनुष ने कहा कि आज भारतीय सिनेमा भाषाई दायरे से निकलकर विश्व स्तर पर सराहा जा रहा है। डिजिटल प्लेटफार्म की वजह से हम विदेशों की फिल्में बड़ी आसानी से अपने स्क्रीन पर देख सकते है और हमारे यहां की फिल्में विदेशो में भी खूब देखी जा रही है। 

The Gray Man: भाषा विवाद पर बोले धनुष, देसी फिल्मों का भाषाई विवाद ठीक नहीं हमारी पहचान भारतीय सिनेमा

रणबीर कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी बैक टू बैक दो फिल्में आने वाली हैं शमशेरा और ब्रह्मास्त्र। शमशेरा 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, वहीं ब्रह्मास्त्र सितंबर में रिलीज होने के लिए तैयार है। ब्रह्मास्त्र को लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है। इसका गाना केसरिया का जब टीजर लॉन्च हुआ था, तब ये फैंस को बहुत पसंद आया था। लेकिन जब हाल ही में इस फिल्म का पूरा गाना रिलीज किया गया तो ये फैंस को पसंद नहीं आया। वहीं इस गाने को पाकिस्तान के एक गाने की कॉपी भी बताया गया। केसरिया गाना पाकिस्तान के एक गाने लारी छूटे से काफी मिलता जुलता है। जिसके बाद पाकिस्तान के अभिनेता फिरोज खान ने बॉलीवुड को खरी खरी सुनाई है। 

Brahmastra: ‘केसरिया’ गाना चुराने के आरोप पर पाकिस्तानी एक्टर की बॉलीवुड को खरी-खरी, कहा- बहुत बेहूदा है…

मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों ललित मोदी संग अपने अफेयर के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर ललित मोदी और सुष की तस्वीरें देख कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ अभिनेत्री के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के लिए सहानुभूति दिखा रहे हैं। इन सबके बीच रोहमन शॉल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर सुष्मिता को इशारों-इशारों में सलाह दे डाली है।

Sushmita Lalit Affair: एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन ने इशारों-इशारों में सुष को दी सलाह, कहा- पहले खुद को कंप्लीट…



Source link

Enable Notifications OK No thanks